IORA मंत्रिपरिषद की 25वीं बैठक की मेजबानी करेगा भारत, नयी दिल्ली में जुटेंगे 23 सदस्य देश

IORA मंत्रिपरिषद की 25वीं बैठक की मेजबानी करेगा भारत, नयी दिल्ली में जुटेंगे 23 सदस्य देश
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

विदेश मंत्रालय के अनुसार 27 नवंबर को हिंद महासागर रिम संघ की 25वीं मंत्रिपरिषद बैठक का आयोजन भारत में होगा। इस उच्चस्तरीय सम्मेलन में 23 सदस्य देशों और 12 संवाद भागीदारों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय सहयोग की समीक्षा करना और नए क्षेत्रों की तलाश करना है।

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि भारत 27 नवंबर को हिंद महासागर रिम संघ (आईओआरए) की 25वीं मंत्रिपरिषद बैठक की मेजबानी करेगा। मंत्रालय के मुताबिक, बैठक में क्षेत्रीय सहयोग के मौजूदा ढांचे की समीक्षा करने और सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान करने पर जोर दिया जाएगा। इससे पहले 25 और 26 नवंबर को नयी दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों की समिति (सीएसओ) की 29वीं बैठक आयोजित की जाएगी।

वर्ष 2025 से 2027 तक आईओआरए की अध्यक्षता के दौरान भारत ने ‘हिंद महासागर क्षेत्र में नवाचार, खुलेपन, लचीलेपन और अनुकूलन क्षमता’ को अपनी मुख्य विषयवस्तु बनाया है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि 23 सदस्य देशों और 12 संवाद भागीदारों के मंत्रियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों की यह उच्चस्तरीय बैठक हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण समय पर हो रही है। मंत्रालय ने बताया कि आईओआरए की इन बैठकों में संगठन की भावी नीतिगत दिशा पर विचार-विमर्श किया जाएगा और साथ ही, क्षेत्रीय सहयोग के मौजूदा ढांचे की समीक्षा करने व सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़