अपना कटा हुआ अंगूठा लेकर दुबई से दिल्ली के अस्पताल पहुंचा शख्स, डॉक्टरों ने 5 घंटे में पूरी की सर्जरी

Loses Thumb
निधि अविनाश । Nov 29 2021 12:42PM

आपको बता दें कि संदीप घटना के 22 घंटे बाद इलाज कराने अस्पातल पहुंचे थे। संदीप पूरी उम्मीद खो चुके थे की उनका अंगूठा फिर से जुड़ पाएगा की नहीं लेकिन डॉक्टर ने उन्हें भरोसा दिया। खर्चा दुबई के मुकाबले काफी कम था और संदीप को ऑपरेशन का काफी कम रकम देनी पड़ी।

राजस्थान के शख्स संदीप ने अच्छी कमाई के लिए दुबई में बढ़ई का काम शुरू किया। इस दौरान संदीप का बांया हाथ का अंगूठा कट गया। इलाज कराने जैसे ही दुबई के असप्ताल में पहुंचा और डॉक्टरों ने इलाज का खर्चा बताया जो की बहुत ज्यादा था। कम आय होने के कारण संदीप ने भारत में अपना इलाज कराने का फैसला किया। ज्यादा देरी न करते हुए संदीप कुमार ने दुबई से दिल्ली की उड़ान भरी और दिल्ली के पास स्थित आकाश हॉस्पिटल में अपने कटे हुए अंगूठे का ऑपरेशन कराया। यह ऑपरेशन लगभग 5 घंटे तक चली और शख्स के अंगूठे को जोड़ दिया गया। इस समय वह ठीक है और वापस दुबई जाने की तैयारी कर रहे है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में हुई एक और शर्मसार घटना, महिला से बलात्कार के बाद की हत्या

आपको बता दें कि संदीप घटना के 22 घंटे बाद इलाज कराने अस्पातल पहुंचे थे। संदीप पूरी उम्मीद खो चुके थे की उनका अंगूठा फिर से जुड़ पाएगा की नहीं लेकिन डॉक्टर ने उन्हें भरोसा दिया। खर्चा दुबई के मुकाबले काफी कम था और संदीप को ऑपरेशन का काफी कम रकम देनी पड़ी। संदीप भारत के डॉक्टर के सपंर्क में रहेंगे और फिलहाल वह दुबई रवाना होने के लिए तैयार है।डॉ आशीष चौधरी  ने बताया कि, संदीप का 24 घंटे से भी कम समय में 300 मिली खून बह गया था।अस्पताल पहुंचने के 10 मिनट के भीतर संदीप को सर्जरी के लिए ले गए। डॉक्टरों ने अंगूठे की कटी हुई धमनियों के बीच फोरआर्म से नस का एक हिस्सा निकाल कर जोड़ा। डॉक्टरों ने बताया कि, 24 घंटे के अंदर सर्जरी कटे अंगूठे को जोड़ा जो सकता है अगर अंगूठे को बर्फ के अंदर रखा जाए क्योंकि उससे टिशू खराब नहीं होता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, अगर ऐसी कभी घटना हो तो कटे हुए हिस्से को डायरेक्ट बर्फ में न डाले। पहले कटे हुए हिस्से को किसी पॉलिथिन में जाले और उसके बाद नर्फ के कंटनेर में रखें। संदीप ने ऐसा ही किया था जिसके कारण उसेक केवल 24 घंटे के बीच सर्जरी कामयाब हो पाई।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़