भारत का लोकतंत्र संविधान के आधार पर जनता की आवाज से चलेगा: राहुल गंधी

DD

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि भारत का लोकतंत्र संविधान के आधार पर जनता की आवाज से चलेगा और देश की जनता भाजपा के ‘‘छल-कपट के षडयंत्र’’ को नकार देगी। वह कांग्रेस के ‘‘स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी’’ ऑनलाइन अभियान में भाग ले रहे थे।

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि भारत का लोकतंत्र संविधान के आधार पर जनता की आवाज से चलेगा और देश की जनता भाजपा के ‘‘छल-कपट के षडयंत्र’’ को नकार देगी। वह कांग्रेस के ‘‘स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी’’ ऑनलाइन अभियान में भाग ले रहे थे। इस अभियान में बड़ी संख्या में पार्टी के नेताओं ने भाग लिया। गांधी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारत का लोकतंत्र संविधान के आधार पर जनता की आवाज से चलेगा। भाजपा के छल-कपट के षडयंत्र को नकारकर देश की जनता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेगी।’’

इसे भी पढ़ें: गुजरात में की गई पहल को अपना नाम न दें राहुल गांधी: विजय रुपाणी

राजस्थान में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के पार्टी के खिलाफ बागी तेवर अपनाने के बाद राज्य में कांग्रेस सरकार संकट का सामना कर रही है। पायलट का 18 अन्य विधायक भी समर्थन कर रहे हैं। कांग्रेस ने इस बगावत के पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाया है जबकि भगवा पार्टी ने इसे खारिज किया है।

इसे भी पढ़ें: राहुल का आरोप, श्रमिक ट्रेनों के जरिए सरकार ने आपदा को मुनाफे में बदला

कांग्रेस राजस्थान के राज्यपाल की कार्रवाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सोमवार को राजभवन के बाहर प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस ने राजस्थान के राज्यपाल पर विधानसभा का सत्र बुलाने में विलंब करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने विपक्षी सरकारों को गिराने के लिए राज्यपालों की शक्तियों का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़