महंगाई भत्ते में कटौती के बजाय सेंट्रल विस्टा जैसे ‘गैरजरूरी खर्च’ बंद करे सरकार: प्रियंका

Priyanka

प्रियंका ने सवाल किया, ‘‘दिन रात सेवा कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिसकर्मियों का भी महंगाई भत्ता काटने का क्या औचित्य है? तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को इससे बहुत कष्ट है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि नहीं करने के केंद्र के फैसले को लेकर शनिवार को कहा कि सरकार को इस तरह के कदम उठाने के बजाय ‘सेंट्रल विस्टा’ परियोजना जैसे ‘गैरजरूरी खर्च’ बंद करने चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता किस तर्क से काटा जा रहा है? जबकि इस दौर में उन पर काम का दबाव कई गुना हो गया है।’’ प्रियंका ने सवाल किया, ‘‘दिन रात सेवा कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिसकर्मियों का भी महंगाई भत्ता काटने का क्या औचित्य है? तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को इससे बहुत कष्ट है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़