मनीष सिसोदिया ने अनधिकृत कॉलोनियों के मुद्दे को लेकर भाजपा से पूछा सवाल

is-bjps-campaign-on-regularisation-of-unauthorised-colonies-just-a-jumla-asks-sisodia
[email protected] । Dec 31 2019 4:37PM

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अनधिकृत कॉलोनियों के मुद्दे पर केन्द्र पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या भाजपा का इन क्षेत्रों को नियमित करनेका वादा सिर्फ एक ‘‘जुमला’’ है। केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा था कि क्या उपमुख्यमंत्री नहीं जानते हैं कि अधिसूचना में कहा गया कि स्वामित्व का अधिकार देने के वास्ते कॉलोनियों का नियमितीकरण जरूरी नहीं है।

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अनधिकृत कॉलोनियों के मुद्दे पर मंगलवार को केन्द्र पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या भाजपा का इन क्षेत्रों को नियमित करने का वादा सिर्फ एक ‘‘जुमला’’ है। केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को ट्वीट किया था कि क्या उपमुख्यमंत्री नहीं जानते हैं कि अधिसूचना में कहा गया है कि स्वामित्व का अधिकार देने के वास्ते कॉलोनियों का नियमितीकरण जरूरी नहीं है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा का AAP सरकार पर हमला, दिल्ली को केंद्र की योजनाओं से वंचित रखने का लगाया आरोप

सिसोदिया ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि आप (पुरी) यह जानते होंगे। अब, लोगों को गुमराह करना बंद करें। अब आप लोगों के मकानों की रजिस्ट्री होने के रास्ते में अन्य बाधाएं पैदा नहीं कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि यदि अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित नहीं किया जाएगा, तो इस मुद्दे को लेकर पूरा अभियान सिर्फ एक ‘‘जुमला’’ है।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल का चुनावी वादा, कहा- दिल्ली को अगले पांच साल में प्रदूषण-मुक्त बनायेंगे

सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘अब, आप कह रहे है कि अवैध कॉलोनियों को नियमित नहीं किया जा रहा है। यानी आप कह रहे हैं कि अनधिकृत कालोनियों को नियमित करने की आपकी घोषणा और भाजपा का पूरा अभियान भी ‘जुमला’ था।’’

All the updates here:

अन्य न्यूज़