इसरो की बड़ी कामयाबी, चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हुआ चंद्रयान-2

isro-s-great-success-chandrayaan-2-set-in-orbit-of-moon
अंकित सिंह । Aug 20 2019 10:25AM

गत 22 जुलाई को प्रक्षेपणयान जीएसएलवी मार्क।।।-एम 1 के जरिए प्रक्षेपित किए गए चंद्रयान-2 ने गत 14 अगस्त को पृथ्वी की कक्षा से निकलकर चंद्र पथ पर आगे बढ़ना शुरू किया था।

भारत के चंद्र मिशन-2 को बड़ी कामयाबी मिली है। इसरो ने इतिहास रचते हुए चंद्रयान-2 को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित कर दिया। इसरो ने यह कामयाबी 9 बजकर 2 मिनट पर हासिल की।  7 सितंबर को चांद की सतह पर चंद्रयान-2 उरतेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रयान-2 की लाईव लैंडिग देखेंगे। 

गत 22 जुलाई को प्रक्षेपणयान जीएसएलवी मार्क।।।-एम 1 के जरिए प्रक्षेपित किए गए चंद्रयान-2 ने गत 14 अगस्त को पृथ्वी की कक्षा से निकलकर चंद्र पथ पर आगे बढ़ना शुरू किया था। बेंगलूरू के नजदीक ब्याललू स्थित डीप स्पेस नेटवर्क (आईडीएसएन) के एंटीना की मदद से बेंगलूरू स्थित इसरो, टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) के मिशन ऑपरेशंस कांप्लेक्स (एमओएक्स) से यान की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसरो ने 14 अगस्त को कहा था कि चंद्रयान-2 की सभी प्रणालियां सामान्य ढंग से काम कर रही हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़