जम्मू कश्मीर: माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन, कोई हताहत नहीं

Landslide
प्रतिरूप फोटो
ANI

भारी वर्षा और भूस्खलन के खतरे के मद्देनजर एहतियाती उपाय के तौर पर अधिकारियों के आवास भी खाली करा दिए गए हैं। भूस्खलन मार्ग के सम्मार पॉइंट पर हुआ, जिससे मंदिर जाने वाला रास्ता अवरुद्ध हो गया।

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर बुधवार को भूस्खलन हुआ जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। तीर्थयात्रा पहले से ही स्थगित है।

भारी वर्षा और भूस्खलन के खतरे के मद्देनजर एहतियाती उपाय के तौर पर अधिकारियों के आवास भी खाली करा दिए गए हैं। भूस्खलन मार्ग के सम्मार पॉइंट पर हुआ, जिससे मंदिर जाने वाला रास्ता अवरुद्ध हो गया।

हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, क्योंकि वहां कोई तीर्थयात्री नहीं था। मलबा हटाने के प्रयास जारी हैं। बुधवार को नौवें दिन भी तीर्थयात्रा स्थगित रही, जिससे श्रद्धालुओं के नहीं होने के कारण कटरा आधार शिविर सूना रहा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़