27 July in History: मिसाइल मैन APJ Abdul Kalam का निधन और निशानेबाज Jaspal Rana की ऐतिहासिक जीत

Jaspal Rana
AI Image

देश के निशानेबाजी इतिहास में 27 जुलाई का दिन बेहद खास है, जब 1994 में जसपाल राणा ने विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा, आज ही के दिन साल 2015 में भारत के 'मिसाइल मैन' और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम का निधन हुआ था। इतिहास में यह तारीख फिल्म शोले के गब्बर सिंह यानी अमजद खान के निधन के लिए भी दर्ज है।

जुलाई देश के निशानेबाजी के इतिहास में 27 जुलाई का दिन एक मील का पत्थर साबित हुआ, जब जसपाल राणा ने इटली के मिलान शहर में 1994 में 46वीं विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने रिकॉर्ड स्कोर (569/600) बनाकर तहलका मचा दिया। विश्व निशानेबाजी के नक्शे पर जसपाल राणा का यह पहला स्वर्णिम हस्ताक्षर था।

उन्होंने इसके बाद बहुत-सी सफलताएं हासिल कर देश का नाम रोशन किया, लेकिन उनका यह पहला सुनहरा कदम हमेशा यादगार रहेगा। देश-दुनिया के इतिहास में 27 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है। 1789 : पहली संघीय एजेंसी ‘द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स’ की स्‍थापना।

इसे भी पढ़ें: Jaya Parvati Vrat 2026: 27 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा आस्था का पर्व, जानें Shubh Muhurat और व्रत पारण की Date

1862 : अमेरिकी शहर कैंटन में तूफान का कहर, 40 हजार लोगों की मौत। 1888 : फिलिप प्राट ने पहले इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया। 1897 : बाल गंगाधर तिलक को पहली बार गिरफ्तार किया गया।

1935 : चीन की यांग जी और होआंग नदी में बाढ़ से दो लाख लोगों की मौत। 1982 : तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लगभग 11 साल में पहली अमेरिकी यात्रा। 1987 : खोजकर्ताओं ने टाइटैनिक का मलबा खोजा।

1992 : हिंदी सिनेमा में फिल्म शोले के गब्बर सिंह जैसे अमर किरदार को निभाने वाले मशहूर अभिनेता अमजद खान का निधन। 1994 : निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 1996 : अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत के अटलांटा शहर में आयोजित ओलंपिक खेलों के रंगारंग कार्यक्रम के दौरान बम धमाका।

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope 27 July 2026 | जानें आपकी लव लाइफ में आज घुलेंगे मिठास के रंग या बढ़ेगी थोड़ी दूरी? आज का लव राशिफल

2003 : प्रसिद्ध हास्य कलाकार बॉब होप का निधन। 2006 : रूसी प्रक्षेपण यान नेपर धरती पर गिरा। 2015 : भारत के 11वें राष्ट्रपति और मिसाइल मैन के रूप में प्रसिद्ध डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम का निधन।

2016 : अपनी अद्भुत लयकारी के लिए प्रख्यात बनारस घराने के प्रसिद्ध तबला वादक लच्छू महाराज का निधन। 2020 : सूडान के दारफुर में हिंसा में 60 से अधिक लोगों की मौत। 2021 : पाकिस्तान के 19 वर्षीय शहरोज काशिफ दुनिया के दूसरे सबसे ऊंचे पर्वत के2 के शिखर पर पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने।

इसे भी पढ़ें: CWG 2026: Raja Muthupundi ने ग्लासगो में रचा इतिहास, 65kg वेटलिफ्टिंग में शानदार वापसी के साथ जीता सिल्वर मेडल

2022 : गुजरात के बोटाद जिले में ज़हरीली शराब पीने से 40 लोगों की मौत। 2023 : फिलीपींस में तेज हवाओं से पलटी नाव, 21 लोगों की मौत। 2024 : इजराइल ने गाजा के स्कूल पर हवाई हमले किये, बच्चों समेत 30 लोगों की मौत।

2025 : पूर्वी कांगो में चर्च पर हमले में 34 लोगों की मौत।

All the updates here:

अन्य न्यूज़