मिशन पंजाब की तैयारी में जुटे अरविंद केजरीवाल, अकाली दल के पूर्व मंत्री को AAP में कराया शामिल

अनुराग गुप्ता । Aug 26, 2021 3:50PM
कश्मीर पर कांग्रेस नेताओं के बयानों को लेकर अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कश्मीर लेकर कन्याकुमारी तक भारत एक है। हमको कोई अलग नहीं कर सकता है। इस तरह के बयान सही नहीं हैं।
चंडीगढ़। पंजाब में साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके मद्देनजर राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पूर्व अकाली मंत्री जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। जिसमें लिखा कि पंजाब बदलाव के लिए तैयार है।
इसे भी पढ़ें: बागी नेताओं से मुलाकात के बाद बोले हरीश रावत, पंजाब सरकार को कोई खतरा नहीं
दिल्ली जैसा होगा पंजाब !
पंजाब के गुरुदासपुर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जैसे हमने दिल्ली में अच्छी सड़कें, स्कूल और अस्पताल बनाएं। मुफ़्त में बिजली और साफ़ पानी दिया। वैसे ही हमारा मिशन है कि हम ऐसा पंजाब बनाए जहां सुख-शांति हो, सभी बच्चों को अच्छी और मुफ़्त शिक्षा मिले, अच्छा इलाज मिले।Jathedar Sewa Singh Sekhwan जी का AAP परिवार में स्वागत 💐
— AAP (@AamAadmiParty) August 26, 2021
सेखवां जी हमारे बुजुर्ग हैं इन्होंने पंजाब के विकास के लिए बहुत कुछ किया है। वो आज हमें आशीर्वाद देकर हमारे परिवार में शामिल हुए हैं।
हमारा Mission है ऐसा पंजाब बनाए जहां अमन, सुख-शांति और विकास हो- CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/CV7E7sqhkg
इसे भी पढ़ें: सिद्धू खेमे का नया वार- मुख्यमंत्री अमरिंदर और उनके समर्थकों को 'अली बाबा और चालीस चोर' की उपाधि दी
कांग्रेस पर बरसे केजरीवाल
कश्मीर पर कांग्रेस नेताओं के बयानों को लेकर अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कश्मीर लेकर कन्याकुमारी तक भारत एक है। हमको कोई अलग नहीं कर सकता है। इस तरह के बयान सही नहीं हैं। पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है, यहां पर कोई भी बयान सोच समझकर दिया जाना चाहिए। जैसा मैंने कहा इन चीजों के ऊपर हम राजनीति नहीं करना चाहते हैं। हम ऐसा पंजाब बनाना चाहते हैं जहां पर सुख शांति हो, चाहे किसी भी धर्म और जाति का आदमी हो, सबका विकास हो।नोट:कोरोना वायरस से भारत की लड़ाई में हम पूर्ण रूप से सहभागी हैं। इस कठिन समय में अपनी जिम्मेदारी का पूर्णतः पालन करते हुए हमारा हरसंभव प्रयास है कि तथ्यों पर आधारित खबरें ही प्रकाशित हों। हम स्व-अनुशासन में भी हैं और सरकार की ओर से जारी सभी नियमों का पालन भी हमारी पहली प्राथमिकता है।