जद (एस) विधायक बी सत्यनारायण का 69 वर्ष उम्र में निधन, देवगौड़ा ने जताया दुख
अस्पताल ने मंगलवार रात एक बयान में कहा कि बी. सत्यनारायण को लंबे समय से यकृत संबंधी बीमारी थी। वह नाजुक हालत में आईसीयू में भर्ती थे।
बेंगलुरू। जनता दल (सेक्युलर) के विधायक बी. सत्यनारायण का लंबी बीमारी के बाद यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। उनका लंबे समय से यकृत की बीमारी का इलाज चल रहा था। अस्पताल ने मंगलवार रात एक बयान में कहा, ‘‘सिरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक बी. सत्यनारायण का मणिपाल अस्पताल में इलाज के दौरान आज करीब पौने 11 बजे निधन हो गया।’’
इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के पूर्व CM और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवाजीराव पाटिल निलांगेकर का पुणे में निधन हो गया
उसने कहा, ‘‘उन्हें लंबे समय से यकृत संबंधी बीमारी थी। वह नाजुक हालत में आईसीयू में भर्ती थे।’’ जद (एस) के वरिष्ठ नेता एच. डी. देवगौड़ा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके साथ उनकी तीन दशक से अधिक लंबी दोस्ती थी।
ಮಾಜಿ ಸಚಿವ ಹಾಗೂ ಶಿರಾ ಕ್ಷೇತ್ರದ ಹಾಲಿ ಶಾಸಕರಾದ ಶ್ರೀ ಬಿ. ಸತ್ಯನಾರಾಯಣ ಅವರ ಸಾವಿನ ಸುದ್ದಿ ತೀವ್ರ ದುಃಖಕರ ಸಂಗತಿ. ಸತ್ಯನಾರಾಯಣ ಅವರ ಸಾವು ಪಕ್ಷಕ್ಕೆ ತುಂಬಲಾರದ ನಷ್ಟ.
— Janata Dal Secular (@JanataDal_S) August 4, 2020
ಭಗವಂತ ಮೃತರ ಆತ್ಮಕ್ಕೆ ಶಾಂತಿ ನೀಡಲಿ. ಅವರ ಕುಟುಂಬ ಸದಸ್ಯರಿಗೆ ದುಃಖ ಭರಿಸುವ ಶಕ್ತಿ ನೀಡಲಿ ಎಂದು ಪ್ರಾರ್ಥಿಸುತ್ತೇವೆ. pic.twitter.com/o98Tgz81FG
अन्य न्यूज़