UP की राह पर आगे बढ़ी झारखंड पुलिस, रांची हिंसा में शामिल पत्थरबाजों का जारी किया पोस्टर, जनता से जुटा रहे जानकारी

Ranchi Violence
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

रांची सिटी एसपी अंशुमान कुमार ने बताया कि 10 जून (जुमे की नमाज के बाद) की घटना में कुछ लोगों की पहचान हुई। जिनकी पहचान हुई, उसमें कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया और उसके बाद सबूतों के आधार पर हमने उनको जेल भेजा। मामले में 6 नामजद लोग गिरफ़्तार हुए। हम जल्द ही मामले का खुलासा कर देंगे।

रांची। उत्तर प्रदेश की राह पर आगे बढ़ते हुए झारखंड ने भी रांची हिंसा के आरोपियों की तस्वीरों वाले पोस्टर जारी किए हैं। इन पोस्टरों में पत्थर फेंकते हुए कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में झारखंड पुलिस ने जनता से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। ताकि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा सके।  

इसे भी पढ़ें: 10 जून को हुई रांची हिंसा में सामने आया गैंग्स ऑफ वासेपुर का कनेक्शन, पुलिस जांच में जुटी  

भाजपा से निलंबित नुपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बीते शुक्रवार को उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में हिंसा भड़क गई। इस दौरान झारखंड के रांची में भी जमकर बवाल हुआ। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक लोग जख्मी हुए। जिसमें दर्जनों पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रांची सिटी एसपी अंशुमान कुमार ने बताया कि 10 जून (जुमे की नमाज के बाद) की घटना में कुछ लोगों की पहचान हुई। जिनकी पहचान हुई, उसमें कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया और उसके बाद सबूतों के आधार पर हमने उनको जेल भेजा। मामले में 6 नामजद लोग गिरफ़्तार हुए। हम जल्द ही मामले का खुलासा कर देंगे। 

इसे भी पढ़ें: पैगंबर मोहम्मद: रांची में हिंसा में दो की मौत, भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात 

राज्यपाल ने अधिकारियों को किया था तलब

रांची हिंसा को लेकर राज्यपाल रमेश बैस ने सोमवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नीरज सिन्हा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को राजभवन में तलब किया था। पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल को सूचित किया था कि खुफिया ब्यूरो (आईबी) की एक रिपोर्ट के अनुसार, पैगंबर मोहम्मद पर आपक्तिजनक टिप्पणी को लेकर राज्य की राजधानी में 10 जून के विरोध-प्रदर्शन के दौरान केवल 150 लोगों के जुटने की उम्मीद थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़