क्या हेमंत सोरेन की CM पोस्ट से होने वाली है छुट्टी ? मुख्यमंत्री आवास पर बुलाई गई बैठक, भाजपा का दावा- भाभी जी की ताजपोशी की तैयारी

Hemant Soren
ANI Image

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया कि हेमंत सोरेन की पत्नी को प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी की जा रही है। भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने कहा कि झारखंड में भाभी जी के ताजपोशी की तैयारी, परिवारवादी पार्टी का बेहतरीन नुस्ख़ा गरीब के लिए।

रांची। झारखंड में खनन लीज आवंटन मामले को लेकर राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पद छोड़ना पड़ सकता है। आपको बता दें कि खनन लीज आवंटन मामले में चुनाव आयोग की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जिसके बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने अभी तक फैसला नहीं सुनाया है लेकिन जल्द ही फैसला आ सकता है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड उच्च न्यायालय ने रांची हिंसा मामले की जांच की गति से नाखुशी जताई 

इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया कि हेमंत सोरेन की पत्नी को प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी की जा रही है। भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने कहा कि झारखंड में भाभी जी के ताजपोशी की तैयारी, परिवारवादी पार्टी का बेहतरीन नुस्ख़ा गरीब के लिए।

इसे भी पढ़ें: भूपेश बघेल का भाजपा पर तंज, झारखंड में सरकार गिराने की कोशित उल्टी पड़ी, बिहार में गंवानी पड़ी 

सत्ताधारी दल ने चुनाव आयोग के संभावित फैसले को लेकर भविष्य की रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों रांची में जमे रहने का निर्देश दिया। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री आवास पर शनिवार को विधायकों की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक शामिल होंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़