महागठबंधन से अलग हो चुके झारखंड विकास मोर्चा ने जारी किए 37 कैंडिडेट्स के नाम

jharkhand-vikas-morcha-announced-its-second-list-of-37-candidates
[email protected] । Nov 13 2019 8:39AM

पार्टी ने अपनी ही महिला नेत्री के यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे जमानत पर रिहा विधायक प्रदीप यादव को फिर से पोड़ैया हाट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

रांची। झारखंड विधानसभा चुनावों में झामुमो के नेतृत्व वाले महागठबंधन से अलग हो चुके झारखंड विकास मोर्चा ने मंगलवार को 37 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इसके साथ ही अब तक पार्टी ने कुल 46 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में लोजपा 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार: चिराग पासवान

पार्टी ने अपनी ही महिला नेत्री के यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे जमानत पर रिहा विधायक प्रदीप यादव को फिर से पोड़ैया हाट से अपना उम्मीदवार बनाया है। झारखंड विकास मोर्चा की ओर से जारी दूसरी सूची में प्रदीप यादव का नाम भी शामिल है जिन्हें पोड़ैया हाट विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में NDA टूटा, अकेले चुनाव लड़ेगी पासवान की पार्टी, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

प्रदीप यादव पिछली विधानसभा में पार्टी के विधायक दल के नेता थे लेकिन अपनी पार्टी की एक महिला नेता का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के कारण वह जेल में रहे और हाल में उन्हें उच्च न्यायालय से उन्हें इस मामले में जमानत मिली है। झाविमो ने अपनी पहली सूची में नौ उम्मीदवारों के नाम घोषित किये थे। महागठबंधन से अपना रास्ता अलग करने के बाद झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने राज्य की सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़