झारखंड में लोजपा 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार: चिराग पासवान

ljp-will-field-candidates-in-50-seats-in-jharkhand-chirag-paswan
[email protected] । Nov 12 2019 1:21PM

लोजपा भाजपा के साथ गठबंधन की इच्छुक थी लेकिन भगवा दल ने ऐसी दिलचस्पी ही जाहिर नहीं दिखाई। भाजपा नेताओं का मानना है कि क्षेत्रीय दल के पास राज्य में मतदाताओं को देने के लिए कुछ खास नहीं है।

नयी दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मंगलवार को ऐलान किया कि उनकी पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव में 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणों में होंगे। पासवान ने कहा ‘‘पार्टी की राज्य इकाई ने झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय किया है। तय किया गया है कि लोक जनशक्ति पार्टी 50 सीटों पर अपने बूते चुनाव लड़ेगी।’’

इसे भी पढ़ें: झारखंड में NDA टूटा, अकेले चुनाव लड़ेगी पासवान की पार्टी, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

लोजपा भाजपा के साथ गठबंधन की इच्छुक थी लेकिन भगवा दल ने ऐसी दिलचस्पी ही जाहिर नहीं दिखाई। भाजपा नेताओं का मानना है कि क्षेत्रीय दल के पास राज्य में मतदाताओं को देने के लिए कुछ खास नहीं है। भाजपा और लोजपा बिहार में गठबंधन सहयोगी हैं। बिहार में भाजपा की एक अन्य सहयोगी जद(यू) ने भी झारखंड चुनाव में अकेले उतरने का ऐलान किया है। भाजपा को सोमवार को उस समय गहरा झटका लगा जब झारखंड में उसके सहयोगी एजेएसयू ने भगवा दल के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारने का एकपक्षीय ऐलान कर दिया।

इसे भी पढ़ें: लोजपा को मिला युवा चेहरा, अब चिराग पार्टी की संभालेंगे कमान

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़