जेएनयू के छात्रों ने हिदायत के बावजूद मोदी पर प्रतिबंधित वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग की

JNU
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

सोमवार को जेएनयू प्रशासन ने एक परामर्श जारी कर छात्रों को स्क्रीनिंग में भाग लेने के प्रति आगाह करते हुए कहा था कि इससे परिसर में ‘‘सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ सकता है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में कई छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बीबीसी के उस वृत्तचित्र को मंगलवार को प्रदर्शित किया, जिसपर प्रतिबंध लगा हुआ है।

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सख्त कार्रवाई की चेतावनी के बावजूद छात्रों ने यह कदम उठाया। वाम समर्थित ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) द्वारा आयोजित इस स्क्रीनिंग को शुरू में प्रोजेक्टर पर दिखाने की योजना थी।

हालांकि, आयोजकों ने दावा किया कि सुरक्षाकर्मियों ने प्रोजेक्टर को नुकसान पहुंचाया। नतीजतन, छात्रों ने विश्वविद्यालय के गंगा ढाबा में लैपटॉप पर वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग की, जहां सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में छात्र एकत्र हुए।

सोमवार को जेएनयू प्रशासन ने एक परामर्श जारी कर छात्रों को स्क्रीनिंग में भाग लेने के प्रति आगाह करते हुए कहा था कि इससे परिसर में ‘‘सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़