भाजपा कार्यकर्ताओं से जेपी नड्डा की अपील, लॉकडाउन के दौरान पांच करोड़ गरीबों को खाना खिलाये

JP Nadda
अंकित सिंह । Mar 25 2020 10:38PM

भाजपा सूत्र ने कहा कि सभी राज्य पार्टी के अध्यक्षों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ऐसा करने के दिशा निर्देश दिए गए। पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी रोज वीडियो कॉन्फ्रेंस की बैठकों के माध्यम से इस काम की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से कोरोना से जुड़े राहत कार्यों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने ऑडियो व वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पार्टी के 1 लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर जरूरतमंद लोगों की सहायता करने की अपील की। जे.पी. नड्डा ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लॉक डाउन के दौरान देश भर के 5 करोड़ गरीब लोगों को खाना खिलाने का निर्णय लिया है।

भाजपा सूत्र ने कहा कि सभी राज्य पार्टी के अध्यक्षों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ऐसा करने के दिशा निर्देश दिए गए। पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी रोज वीडियो कॉन्फ्रेंस की बैठकों के माध्यम से इस काम की प्रगति की समीक्षा करेंगे। आपको बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार तक देश में कोरोना के संक्रमण की 606 मरीजों में पुष्टि करते हुये बताया कि अब तक इस वायरस के कारण देश में दस लोगों की मौत हो गयी है। सर्वाधिक 128 मरीज महाराष्ट्र में हैं, इनमें तीन विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़