'10 वर्षों में अग्रणी देश बना भारत', Bihar में JP Nadda बोले- कांग्रेस जितना बेईमान और गुमराह करने वाला कोई नहीं

JP Nadda
ANI
अंकित सिंह । May 15 2024 4:12PM

नड्डा ने कहा कि भारत की छवि एक पिछलग्गू, भ्रष्टाचारी, अविकसित देश की बन चुकी थी। लेकिन 10 वर्ष के अंदर मोदी जी के नेतृत्व ने देश में ये विश्वास पैदा किया, देश में आत्मविश्वास जागृत किया। आज साधारण आदमी 'विकसित भारत' के संकल्प को लेकर चल रहा है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार के मोतिहारी में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि 2024 का ये चुनाव... देश का चुनाव है, देश की सबसे बड़ी पंचायत का चुनाव है, देश को नई दिशा देने वाला चुनाव है। उन्होंने कहा कि आज से 10 साल पहले, हमारे देश का साधारण मानवी मान चुका था कि इस देश में कुछ बदलने वाला नहीं है, सब ऐसे ही चलेगा, सभी राजनेता बदनाम हैं, राजनीति परिवर्तन का माध्यम नहीं होगी। लोगों को सत्ता और राजनीति पर अविश्वास हो गया था।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव में कांटे का होगा संघर्ष, कम अंतर वाली सीटों पर सबकी नजर

नड्डा ने कहा कि भारत की छवि एक पिछलग्गू, भ्रष्टाचारी, अविकसित देश की बन चुकी थी। लेकिन 10 वर्ष के अंदर मोदी जी के नेतृत्व ने देश में ये विश्वास पैदा किया, देश में आत्मविश्वास जागृत किया। आज साधारण आदमी 'विकसित भारत' के संकल्प को लेकर चल रहा है। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले जाति और धर्म की राजनीति होती थी। जाति को जाति से लड़ाओ, धर्म को धर्म से लड़ाओ, तुष्टिकरण करो। वोट बैंक की राजनीति करके अपने आप को सत्ता पर बैठाओ, उसके बाद अपनी जाति और परिवार की चिंता करो। ये राजनीति का तरीका बन चुका था। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 10 साल के अंदर मोदी जी ने तुष्टिकरण को धता दिखाई, जातिवाद को समाप्त किया, सभी धर्मों को एक बराबर देखा। उन्होंने कहा कि "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास" को अपना मूल मंत्र बनाया और इन 10 वर्षों में भारत को अग्रणी राज्य में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले एक पंचायत में आवास योजना के तहत सिर्फ 2 आते थे, जबकि मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में सभी बुनियादी सुविधाओं से लैस 4 करोड़ घरों का निर्माण हुआ है। एक पंचायत में करीब 40 घर बने हैं। पांच साल बाद आपके यहां सिलेंडर नहीं आएगा, घर-घर पाइप से सस्ती गैस आएगी। ये मोदी जी ने तय किया है।

इसे भी पढ़ें: Himachal Pradesh में भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री शाह शामिल

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस जितना बेईमान, धोखेबाज और गुमराह करने वाला कोई नहीं है। जब कोरोना का टीका बन रहा था, तब इन्होंने देश की जनता को गुमराह किया कि ये टीका सही नहीं है, ये मोदी टीका है। खुद जाकर चुपके से टीका लगवा लिया और आपको बोलते रहे ये मोदी टीका है, मत लगवाओ। लालू यादव पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि RJD का मतलब है- R- रिश्वतखोरी, J- जंगलराज और D- दलदल है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़