Kanimozhi ने S Jaishankar को पत्र लिख तमिलनाडु छात्रों के UK Visa मुद्दे पर मांगी मदद

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

द्रविड़ मुनेत्र कषगम सांसद कनिमोई ने विदेश मंत्री को पत्र भेजकर अन्नाल आंबेडकर छात्रवृत्ति योजना के लाभार्थियों की वीजा समस्याएं उठाई हैं। राज्य सरकार द्वारा दी जा रही वित्तीय सहायता को ब्रिटेन वीजा के लिए पर्याप्त मान्य नहीं माना जा रहा है, जिससे 300 से अधिक विद्यार्थियों का दाखिला संकट में है। सांसद ने अगस्त और सितंबर की अंतिम तिथियों का हवाला देते हुए केंद्र से तुरंत कदम उठाने की मांग की है।

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सांसद कनिमोई ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर उनसे तमिलनाडु सरकार की ओर से प्रायोजित छात्रों को ब्रिटेन का वीजा हासिल करने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। कनिमोई ने 17 अगस्त को भेजे पत्र में ‘अन्नाल आंबेडकर विदेश उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना’ के तहत चयनित छात्रों के सामने आ रही परेशानियों की ओर ध्यान आकर्षित किया। पत्र के मुताबिक, 2025-26 के दौरान 300 से अधिक छात्रों का चयन प्रतिष्ठित विदेशी विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए किया गया था, लेकिन तमिलनाडु सरकार की ओर से दी जा रही वित्तीय सहायता को ब्रिटेन के वीजा के लिए मान्य नहीं माना जा रहा है।

इसमें कहा गया है कि चयनित छात्रों को जुलाई के आखिरी हफ्ते में प्रायोजन पत्र मिल गए थे, लेकिन अधिकारियों को सूचित किए जाने के बावजूद वीजा से जुड़ी समस्याओं का अब तक समाधान नहीं हुआ है। पत्र में कनिमोई ने स्थिति की गंभीरता और तात्कालिकता पर जोर देते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों में दाखिले और पंजीकरण की अंतिम तिथियां अगस्त और सितंबर में निर्धारित हैं। उन्होंने लिखा, “मामले में और देरी होने पर छात्रों के लिए दाखिले का मौका और अन्य महत्वपूर्ण शैक्षणिक अवसर छिन सकते हैं, जबकि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़