जम्मू कश्मीर में कांग्रेस को लगा झटका, कर्ण सिंह के बेटे ने दिया इस्तीफा, कहा- पार्टी जमीनी हकीकत से दूर

Vikramaditya
अभिनय आकाश । Mar 22 2022 10:11PM

विक्रमादित्य सिंह ने अपने इस्तीफे पर कहा कि मैं 2018 में कांग्रेस में इस उम्मीद के साथ शामिल हुआ कि कांग्रेस जम्मू-कश्मीर की जनता की आकांक्षाओं पर कदम उठाएगी। मैंने संगठनात्मक परिवर्तनों का सुझाव दिया, लेकिन जब मैंने 2-3 साल बाद कोई बदलाव नहीं देखा तो यह परेशान था।

कांग्रेस को जम्मू कश्मीर में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. कर्ण सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने अपना इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर कई आरोप भी लगाए हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस के जम्मू कश्मीर के साथ ही मुख्य मुद्दों पर जमीनी हकीकत से दूर होने की बात कही है। विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पार्टी की सदस्यता से अपना इस्तीफा भेज दिया है। 

इसे भी पढ़ें: महबूबा मुफ्ती का बड़ा आरोप, जिन्ना की राह पर बीजेपी, बनाना चाहती है कई पाकिस्तान

विक्रमादित्य सिंह ने अपने इस्तीफे पर कहा कि मैं 2018 में कांग्रेस में इस उम्मीद के साथ शामिल हुआ कि कांग्रेस जम्मू-कश्मीर की जनता की आकांक्षाओं पर कदम उठाएगी। मैंने संगठनात्मक परिवर्तनों का सुझाव दिया, लेकिन जब मैंने 2-3 साल बाद कोई बदलाव नहीं देखा तो यह परेशान था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जम्मू कश्मीर के लोगों की भावनाओं को महसूस करने में नाकाम रही है। कांग्रेस जम्मू कश्मीर के लोगों की आकांक्षा को पूरा करने में, समझने में भी विफल रही है।

इसे भी पढ़ें: आम नागरिकों पर आतंकियों का कहर, कश्मीर में बाहरी मजदूर को मारी गोली

बता दें कि साल 2017 में विक्रमादित्य सिंह ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। उस वक्त वो विधान परिषद के सदस्य भी थे और अपना एमएलसी पद भी त्याग दिया था। विक्रमादित्य के इस्तीफे से पीडीपी को जम्मू संभाग में तगड़ा झटका लगा था। विक्रमादित्य सिंह जम्मू संभाग को लेकर बेबाकी से अपनी बात रखते आए हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़