Delhi Preet Vihar Cafe Gangrape: कोर्ट ने 1 आरोपी को पुलिस कस्टडी, 2 महिलाओं को जेल भेजा

Police
ANI
अभिनय आकाश । Nov 25 2026 6:38PM

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार स्थित एक कैफे में 22 वर्षीय युवती के साथ सहकर्मियों द्वारा कथित गैंगरेप के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने एक पुरुष आरोपी को दो दिन की पुलिस हिरासत और दो महिला आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस ने अब तक तीन लोगों को पकड़ा है और तीन अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने एक आरोपी को 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में गिरफ्तार महिलाओं को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इन लोगों को प्रीत विहार इलाके के एक कैफे में साथियों द्वारा किए गए कथित गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) रिंकू जैन ने आरोपी को 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा। जांच अधिकारी की अर्जी पर विचार करने के बाद, कोर्ट ने 2 महिला आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। 2 दिन की पुलिस कस्टडी के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Supreme Court के आदेश के बाद भी Deepathoon पर दीप न जलने पर Madurai में वकीलों का प्रदर्शन

सोमवार रात पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार स्थित एक कैफे में 22 वर्षीय महिला के साथ उसके साथियों द्वारा कथित तौर पर गैंगरेप किया गया। पुलिस ने इस मामले में 2 महिलाओं समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 3 अन्य संदिग्ध अभी भी फरार हैं। पीड़िता उसी कैफे में काम करती है, जहां आरोपी भी काम करते हैं। सोमवार रात, पीड़िता अपने साथियों के साथ प्रीत विहार के 'सल्तनत कैफे' में एक पार्टी में शामिल हुई थी। रात 11:30 बजे कैफे बंद होने के बाद भी वे लोग वहां शराब पीते और नाचते रहे, क्योंकि उनमें से एक के पास कैफे की चाबी थी। वे मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे वहां से निकले।
 

All the updates here:

अन्य न्यूज़