कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव : येल्लापुर से भाजपा उम्मीदवार ने जीत दर्ज की

karnataka-assembly-by-election-bjp-candidate-wins-in-yellapur
[email protected] । Dec 9 2019 12:19PM

येल्लापुर से बीजेपी उम्मीदवार अराबैल शिवराम हेब्बार कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले पहले उम्मीदवार बन गए हैं। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि हेब्बार ने कांग्रेस के भीमण्ण नाइक को 31,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया। आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा की जा रही है।

बेंगलुरु। येल्लापुर से भाजपा उम्मीदवार अराबैल शिवराम हेब्बार कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले पहले उम्मीदवार बन गए हैं। अभी उपचुनावों के लिए मतगणना चल रही है। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि हेब्बार ने कांग्रेस के भीमण्ण नाइक को 31,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव: भाजपा का शानदार प्रदर्शन, 15 में 12 सीटों पर बनाई बढ़त

आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा की जा रही है। येल्लापुर से दो बार के कांग्रेस विधायक हेब्बार उन 13 अयोग्य विधायकों में से एक हैं जिन्हें भाजपा ने उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर टिकट दिया था।

कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा उपचुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना में 15 विधानसभा सीटों में से 12 में बढ़त बनाकर शानदार प्रदर्शन की ओर बढ़ती दिख रही है। भाजपा को विधानसभा में बहुमत में रहने के लिए इन 15 में से कम से कम छह सीटों पर जीतने की जरूरत है। पहले हुए चुनावों में कांग्रेस ने 15 में से 12 सीटें जीती थी और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा की जद(एस) के पास बाकी की तीन सीटें थीं। अभी तक उपलब्ध रुझानों के अनुसार कांग्रेस शिवाजीनगर और हुनसुर में आगे चल रही है जबकि जद(एस) और एक निर्दलीय उम्मीदवार क्रमश: यशवंतपुरा और होसकोटे पर आगे चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार नारायण गौड़ा ने के आर पेटे सीट पर कांग्रेस के बी एल देवराज के खिलाफ 1,403 वोटों की बढ़त बना ली है। देवराज शुरुआती रुझान में आगे चल रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक उपचुनाव के नतीजे सोमवार को होंगे घोषित, CM येदियुरप्पा के भविष्य का होगा फैसला

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़