कर्नाटक सरकार ने सरोजा देवी की स्मृति में फिल्म पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की

Karnataka government
ANI

सरकारी आदेश में कहा गया है कि सरोजा देवी एक प्रसिद्ध अभिनेत्री और पद्म श्री तथा पद्म भूषण से सम्मानित, पंच थारे (पांच भाषाओं की स्टार) के रूप में जानी जाती थीं और उन्होंने भारतीय तथा कन्नड़ सिनेमा दोनों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कर्नाटक सरकार ने कन्नड़ फिल्म आइकन दिवंगत बी. सरोजा देवी की स्मृति में बुधवार को एक विशेष फिल्म पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की। ‘अभिनय सरस्वती बी सरोजा देवी पुरस्कार’ नाम से यह पुरस्कार उन महिलाओं को दिया जाएगा, जिन्होंने कन्नड़ फिल्म उद्योग को कम से कम 25 वर्षों तक यादगार सेवा प्रदान की है।

सरकारी आदेश में कहा गया है कि सरोजा देवी एक प्रसिद्ध अभिनेत्री और पद्म श्री तथा पद्म भूषण से सम्मानित, पंच थारे (पांच भाषाओं की स्टार) के रूप में जानी जाती थीं और उन्होंने भारतीय तथा कन्नड़ सिनेमा दोनों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़