गुजरात जीतने की तैयारी में AAP, केजरीवाल और मान ने किया अहमदाबाद में रोड शो, पंजाब CM ने कही यह अहम बात

माना जा रहा है कि दो दिवसीय गुजरात दौरे के माध्यम से अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं। रोड शो में मेरा रंग दे बसंती चोला गाना बजाया जा रहा था। इसके अलावा 'भष्ट्राचार का एक ही काल केजरीवाल' जैसे नारे लगाए गए हैं।
अहमदाबाद। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दो दिवसीय दौरे पर गोवा पहुंचे हैं। जहां पर उन्होंने साबरमती आश्रम का दौरा किया और फिर अहमदाबाद में रोड शो किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने 'तिरंगा यात्रा' की शुरुआत की। इस दौरान भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने झंडे गाड़े हैं। अब दिल्ली और पंजाब तो हो गया। हमारी तैयारी है गुजरात की बारी है।
इसे भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अहमदाबाद में साबरमती आश्रम का दौरा किया
माना जा रहा है कि दो दिवसीय गुजरात दौरे के माध्यम से अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं। रोड शो में मेरा रंग दे बसंती चोला गाना बजाया जा रहा था। इसके अलावा 'भष्ट्राचार का एक ही काल केजरीवाल, पहले लड़े थे गोरो से अब लड़ेंगे चोरो से' जैसे नारे लगाए गए हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने एकतरफ जीत दर्ज करते हुए सरकार का गठन किया। इतना ही नहीं भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकरकलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की और उनके शपथ ग्रहण समारोह का ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया था और अब गुजरात में शहीद भगत सिंह और महात्मा गांधी के सहारे पार्टी का बेड़ा पार लगाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।
गुजरात भी अब बदलाव चाहता है। अहमदाबाद की जनता के साथ तिरंगा यात्रा | LIVE https://t.co/OHaiJYp8Xm
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 2, 2022
केजरीवाल ने चलाया चरखा
साबरमती आश्रम में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने चरखा चलाया। इसके अलावा दोनों नेताओं ने संग्रहालय का भी दौरा किया तथा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर शीश झुकाये। उन्होंने आश्रम में आगंतुक पुस्तिका में अपने विचार दर्ज किए और आश्रम के अधिकारियों ने उन्हें चरखे की एक प्रतिकृति तथा महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित पुस्तकें भेंट की।
इसे भी पढ़ें: चंडीगढ़ को पंजाब में ट्रांसफर करने वाले प्रस्ताव को खट्टर ने बताया निंदनीय, बोले- SYL मुद्दा सुलझाने के लिए पहले जाएं SC
इस दौरान मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत में अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के बाद मैं पहली बार साबरमती आश्रम आया हूं। इससे पहले जब मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता था, तब कई बार इस जगह पर आया था। उन्होंने कहा कि मैं जब भी यहां आता हूं, मुझे आंतरिक शांति मिलती है।
अन्य न्यूज़













