केरल के मुख्यमंत्री ने दुबई में यूएई के मंत्री से मुलाकात की

मुख्यमंत्री ने बातचीत के बाद ट्वीट किया,“ यूएई के अर्थव्यवस्था मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक अल मरी के साथ उपयोगी बातचीत हुई।
तिरुवनंतपुरम| केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा पर हैं।
उन्होंने दुबई में अर्थव्यवस्था मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक अल मरी से सोमवार को मुलाकात की तथा दक्षिणी राज्य में औद्योगिक निवेश पर बातचीत की।
मुख्यमंत्री ने बातचीत के बाद ट्वीट किया,“ यूएई के अर्थव्यवस्था मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक अल मरी के साथ उपयोगी बातचीत हुई।
एनआरके (केरल के गैर निवासी)के कल्याण और केरल के औद्योगिक क्षेत्र में नए निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। विजयन रविवार को अमेरिका से दुबई गए थे। उनका अमेरिका में दो हफ्ते तक इलाज चला था।
अन्य न्यूज़