सिराथू में केशव मौर्य 6000 वोट से पीछे, बीजेपी कार्यकर्ताओं का हंगामा, रुकी काउंटिंग

Keshav Maurya
अंकित सिंह । Mar 10 2022 7:14PM

कौशांबी जनपद के सिराथू सीट से केशव प्रसाद मौर्य 6000 वोट से पीछे चल रहे थे। इन सबके बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर हंगामा मचा दिया। बीजेपी कार्यकर्ता लगातार रिकाउंटिंग की मांग कर रहे हैं। हंगामा बढ़ने की वजह से सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल मतगणना स्थल पर पहुंची थी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर नतीजे आने शुरू हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने जबरदस्त तरीके से सत्ता में वापसी की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा नेता प्रदर्शन शानदार रहा है। हालांकि उत्तर प्रदेश में नंबर दो की हैसियत रखने वाले केशव प्रसाद मौर्य अपने सिराथू सीट से पीछे चल रहे हैं। कौशांबी जनपद के सिराथू सीट से केशव प्रसाद मौर्य 6000 वोट से पीछे चल रहे थे। इन सबके बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर हंगामा मचा दिया। बीजेपी कार्यकर्ता लगातार रिकाउंटिंग की मांग कर रहे हैं। हंगामा बढ़ने की वजह से सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल मतगणना स्थल पर पहुंची थी। आपको बता दें कि सिराथू में 29 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। समाजवादी पार्टी की पल्लवी पटेल 6397 वोटों से आगे चल रही है। 

इसे भी पढ़ें: 'भगवा' हुआ यूपी तो बोले योगी, हमें जोश के साथ होश को बनाए रखना है

पल्लवी पटेल भाजपा की सहयोगी अनुप्रिया पटेल की बहन हैं। सिराथू में उन्होंने केशव प्रसाद मौर्य को जबरदस्त तरीके से तक कर दिया है। दोनों के बीच कांटे की मुकाबला देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की ओर बढ़ते हुए हर नए दौर की मतगणना के बाद भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को नाचते और गुलाल उड़ाते देखा गया। पार्टी कार्यकर्ता होली से एक सप्ताह पहले ही रंग खेलते नजर आयें। प्रदेश में समाजवादी पार्टी व अन्य विपक्षी दलों के कार्यालयों में लगभग सन्नाटा छाया रहा। विधानसभा मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय के सामने कुछ उत्साही कार्यकर्ता बुलडोजर के ऊपर खड़े होकर हाथ में पार्टी का झंडा लेकर नाचते गाते दिखाई दिये। पार्टी कार्यकर्ता खुशी में एक दूसरे के ऊपर गुलाल छिड़क कर एक दूसरे का मुंह मीठा करा रहे थे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़