मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी की मौत, पुलिस जहर खाने की जता रही आशंका

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी की मौत, पुलिस जहर खाने की जता रही आशंका
प्रतिरूप फोटो

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के सालिमपुरा गांव में बुधवार को एक दम्पति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। मृतक पति-पत्नी की पहचान 31 वर्षीय प्रवीण मुनिवर और 27 वर्षीय शीला बाई के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में जहर खाने से मौत की आशंका जताई गई है और मामले की जांच जारी है।

खरगोन, 30 जुलाई मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक दम्पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक यह घटना जिले के बलकवाड़ा थाना अंतर्गत खलटांका पुलिस चौकी क्षेत्र के सालिमपुरा गांव में बुधवार दोपहर में हुई।

उन्होंने बताया कि सालिमपुरा निवासी 31 वर्षीय प्रवीण मुनिवर और उनकी 27 वर्षीय पत्नी शीला बाई बुधवार दोपहर अपने घर में मृत अवस्था में मिले जिसके बाद परिजन उन्हें कसरावद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शकुंतला रूहल ने पीटीआई- को बताया कि पुलिस की प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि दोनों की मौत जहर खाने से हुई है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने कहा कि दम्पति ने यह कदम क्यों उठाया, इसके लिए बलकवाडा थाना पुलिस विवेचना कर रही है।

उन्होंने कहा कि मृतक पति-पत्नी के परिजनों और आसपास के लोगों के बयान भी लिए जाएंगे। रूहल ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि दोनों शवों का बुधवार की शाम पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़