Madhya Pradesh में शुरू होंगे खेलो इंडिया युवा खेल

Khelo India Youth
प्रतिरूप फोटो
ANI
ये खेल प्रदेश के आठ शहरों के 23 मैदानों पर आयोजित किये जायेंगे और इनमें 27 खेलों में 6000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। पहली बार कयाकिंग, केनोइंग, केनोइ स्लालोम और तलवारबाजी जैसे खेल इन खेलों का हिस्सा होंगे।

भोपाल। खेलो इंडिया युवा खेलों के पांचवें सत्र का सोमवार को शाम तात्या टोपे नगर स्टेडियम पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में उद्घाटन करेंगे। ये खेल प्रदेश के आठ शहरों के 23 मैदानों पर आयोजित किये जायेंगे और इनमें 27 खेलों में 6000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। पहली बार कयाकिंग, केनोइंग, केनोइ स्लालोम और तलवारबाजी जैसे खेल इन खेलों का हिस्सा होंगे।

इसे भी पढ़ें: Tripura को लेकर हिमंत बिस्वा सरमा का दावा, 2018 से अधिक सीटें जीतेगी बीजेपी, लोग फिर से शांति के लिए करेंगे मतदान

चौहान ने यहां पत्रकारों से कहा ,‘‘खेलो इंडिया युवा खेलों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हिंदुस्तान का दिल धड़का दो थीम पर अगले 13 दिन इन खेलों का आयोजन होगा। एक अधिकारी ने बताया कि शान, नीति मोहन, शिवमणि और अभिलिप्सा पांडा जैसे कलाकार इस मौके पर प्रस्तुति देंगे। खेल भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और खरगोन में आयोजित होंगे। साइकिलिंग की एक स्पर्धा दिल्ली में होगी।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


अन्य न्यूज़