जानिए आखिर कब और क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस, युवा शक्ति को एक करना है उद्देश्य

National Youth Day
प्रतिरूप फोटो
ANI
Prabhasakshi News Desk । Jan 12 2025 10:42AM

हर साल 12 जनवरी के दिन राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। जिसका प्रमुख कारण यह है कि इस दिन स्वामी विवेकानन्द का जन्मदिवस होता है। स्वामी जी की जयंती को ही प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। साल 1984 में संयुक्त राष्ट्र संघ विवेकानन्द के जन्मदिन को 'अन्तरराष्ट्रीय युवा वर्ष' घोषित किया गया था।

राष्ट्रीय युवा दिवस देश में हर साल 12 जनवरी के दिन मनाया जाता है। जिसका प्रमुख कारण यह है कि इस दिन युवाओं के प्रेरणा स्वामी विवेकानन्द का जन्मदिवस होता है। स्वामी जी की जयंती को ही प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। साल 1984 में संयुक्त राष्ट्र संघ विवेकानन्द के जन्मदिन को 'अन्तरराष्ट्रीय युवा वर्ष' घोषित किया गया था और इसके बाद में भारत सरकार ने साल 1984 में हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।

क्या है युवा दिवस का महत्व ?

देशभर में  12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर युवाओं पर केंद्रित कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस धूमधाम से मनाने के पीछे का उद्देश्य भारत के युवा को स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों और महान विचारों से अवगत करवाना है। युवा दिवस हर साल एक खास थीम के साथ मनाया जाता है।

जानिए इस दिवस का इतिहास

राष्ट्रीय युवा दिवस प्रसिद्ध दार्शनिक और आध्यात्मिक नेता स्वामी विवेकानन्द की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। जो पहली बार 1985 में इस मनाया गया। इस अवसर पर उनके जीवन, कार्यों और भारत के युवाओं के लिए उनके स्थायी दृष्टिकोण को याद किया जाता है। स्वामी विवेकानन्द कहते थे कि युवा राष्ट्र की रीढ़ हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक परिवर्तन लाने में सक्षम हैं। समाज सुधारक, आध्यात्मिक नेता, दार्शनिक और प्रेरक वक्ता स्वामी विवेकानन्द के विचार युवाओं को आज भी प्रेरित करने का काम करते हैं।

विशेष है 2025 की थीम

राष्ट्रीय युवा दिवस 2025 की थीम है "राष्ट्र निर्माण के लिए युवा सशक्तिकरण।" इस बार युवा दिवस पर जो भी कार्यक्रम आयोजित होंगे उसमें युवाओं को राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी क्षमताओं और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। युवा दिवस 2024 का विषय "एक सतत भविष्य के लिए युवाओं को सशक्त बनाना" था। तो वहीं, राष्ट्रीय युवा दिवस 2023 का नारा था "उठो, जागो और अपनी शक्ति को पहचानो।" इसके अलावा राष्ट्रीय युवा दिवस 2022 का नारा था "उठो, जागो और अपनी शक्ति को पहचानो।"

All the updates here:

अन्य न्यूज़