जानिए कौन है IAS पूर्व अधिकारी सोम प्रकाश जिन्होंने भाजपा से शुरू किया अपना राजनीति करियर

som prakash
निधि अविनाश । Apr 2 2022 2:31PM

सोम प्रकाश जालंधर के पूर्व उपायुक्त और पंजाब कैडर में 1988 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी भी हैं। 3 अप्रैल 1949 में सोम प्रकाश का जन्म हुआ और इन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से एमए अर्थशास्त्र किया हैं।सोम प्रकाश ने अपनी राजनीति करियर की शुरूआत साल 1972 में पंजाब राज्य योजना बोर्ड में एक शोध अधिकारी के रूप में किया था।

भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश भारतीय जनता पार्टी के एक नेता हैं। वह होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में सांसद और फगवाड़ा से पूर्व विधायक हैं। सोम प्रकाश जालंधर के पूर्व उपायुक्त और पंजाब कैडर में 1988 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी भी हैं। 3 अप्रैल 1949 में सोम प्रकाश का जन्म हुआ और इन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से एमए अर्थशास्त्र किया हैं। सोम प्रकाश ने अपनी राजनीति करियर की शुरूआत साल 1972 में पंजाब राज्य योजना बोर्ड में एक शोध अधिकारी के रूप में किया था।

इसे भी पढ़ें: भुवनेश्वर कलिता: गांधी परिवार के वफादार और अहमद पटेल के सहयोगी, भाजपा का क्यों थामा दामन

इसके बाद वह पंजाब उत्पाद शुल्क विभाग में उत्पाद और कराधान अधिकारी बन गए। सोम प्रकाश ने पहली बार 2009 में होशियारपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुनाव लड़ा। फिर 2021 के पंजाब चुनावों में भाजपा के उम्मीवार के रूप में सोम प्रकाश को नियुक्त किया गया और फगवाड़ा से विधयान चुने गए। 2017 के कार्यकाल के लिए उन्हें फिर से फगवाड़ा से पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारा गया और उन्होंने दूसरी बार जीत हासिल की। साल 2019 के आम चुनावों में उन्हें विजय सांपला के स्थान पर होशियारपुर लोकसभा क्षेत्रे से टिकट दिया गया और चुनाव जीतने में सफल हुए। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़