जानिए कौन हैं राज्यसभा के रास्ते मोदी कैबिनेट में शामिल होने L. Murugan, मिला संसदीय कार्य मंत्रालय

L. Murugan
X - @Murugan_MoS
Anoop Prajapati । Jun 24 2024 5:41PM

भाजपा के पूर्व तमिलनाडु अध्यक्ष एल मुरुगन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उन नेताओं में शामिल हैं। जिन्हें केन्द्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। सरकार में उन्हें सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ-साथ संसदीय कार्य मंत्रालय का राज्यमंत्री नियुक्त किया गया है। मुरुगन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री थे।

निवर्तमान राज्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व तमिलनाडु अध्यक्ष एल मुरुगन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उन नेताओं में शामिल हैं। जिन्हें केन्द्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। सरकार में उन्हें सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ-साथ संसदीय कार्य मंत्रालय का राज्यमंत्री नियुक्त किया गया है। मुरुगन (47) तमिलनाडु के नीलगिरी निर्वाचन क्षेत्र (अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित) में दूसरे स्थान पर रहे, जहाँ वे DMK के ए राजा से हार गए। पिछली कैबिनेट में, मुरुगन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री थे। जुलाई 2021 में फेरबदल के दौरान मुरुगन मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल हुए। फरवरी में, वे राज्यसभा के लिए भाजपा सांसद के रूप में निर्विरोध चुने गए।

केरल के नमक्कल पारामती में 29 मई 1977 को जन्मे एल मुरुगन पेशे से वकील हैं। उन्होंने 10 साल से ज्यादा कोर्ट में प्रैक्टिस भी की है। कानून में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने मानवाधिकार कानूनों में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की। डॉ. मुरुगन राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष भी रहे। पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया। 2020 में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान मुरुगन काफी चर्चा में रहे। इस चुनाव में बीजेपी ने चार सीटों पर जीत हासिल की थी। जीत में उनका बड़ा योगदान माना जाता है। जानकारी के मुताबिक, बीजेपी में शामिल होने से पहले मुरुगन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़