Kolkata Durga Puja भगदड़ में 19 मृतकों में से आधे से ज्यादा का हुआ पोस्टमॉर्टम

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

उत्तर कोलकाता के चोरबागान पंडाल में मची भगदड़ के बाद 19 मृतकों में से आधे से अधिक शवों की पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। स्वास्थ्य मंत्री शरतवत मुखर्जी ने बताया कि हादसे में घायल हुए सभी 25 लोगों की स्थिति स्थिर है। बिहार के रहने वाले दो मृतकों के शव पुलिस सुरक्षा में विशेष वाहन से उनके गृह राज्य भेजे जा रहे हैं।

पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री शरतवत मुखर्जी ने रविवार को कहा कि उत्तर कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ में जान गंवाने वाले 19 लोगों में से आधे से अधिक व्यक्तियों के शवों का पोस्टमॉर्टम पूरा हो चुका है। शनिवार शाम बारिश के बीच भीड़ बढ़ने के कारण उत्तर कोलकाता के इस पंडाल में भगदड़ मचने से 25 अन्य लोग घायल हो गए। मुखर्जी ने कहा कि सभी 25 घायलों की हालत स्थिर है।

उन्होंने कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पत्रकारों से कहा, “आधे से अधिक शवों का पोस्टमॉर्टम पूरा हो चुका है।” मृतकों में पड़ोसी राज्य बिहार के दो लोग भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दोनों मृतकों के शव उनके गृह स्थान भेजने की व्यवस्था की जा रही है। मुखर्जी ने कहा, “शवों को पुलिस की सुरक्षा के साथ वातानुकूलित शव वाहन में भेजा जाएगा।” उन्होंने बताया कि 19 मृतकों में 13 महिलाएं और पांच व 13 साल के दो लड़के शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़