Kota के JK Lon Hospital में ईसीजी तकनीशियन ने की खुदकुशी, अधिकारियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Kota के JK Lon Hospital में ईसीजी तकनीशियन ने की खुदकुशी, अधिकारियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

राजस्थान के कोटा में जेके लोन अस्पताल के 38 वर्षीय ईसीजी तकनीशियन सतीश कुमार चंडासी ने शुक्रवार को अपने घर पर कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी। मौके से मिले नोट में अस्पताल प्रशासन पर लगातार 13 दिन काम कराने और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया गया है। परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और अस्पताल में धरना दिया।

राजस्थान के कोटा स्थित जेके लोन अस्पताल में 38 वर्षीय ईसीजी तकनीशियन ने शुक्रवार अपराह्न के आसपास अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोटा की महात्मा गांधी कॉलोनी स्थित तकनीशियन के घर से एक नोट मिला, जिसमें अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों पर उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने और उसका करियर बर्बाद करने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

नोट के मुताबिक, उसे अस्पताल में लगातार 13 दिन तक काम करने के लिए मजबूर किया गया। अधिकारियों के अनुसार, सतीश कुमार चंडासी (मृतक) ने नोट में अस्पताल और नर्सिंग अधीक्षकों के नाम लिए हैं। वह सरकारी न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल से संबद्ध जेके लोन अस्पताल में ईसीजी तकनीशियन के पद पर तैनात था।

चंडासी के परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए सहमति देने से इनकार कर दिया और नोट में नामित लोगों को बर्खास्त करने और उन्हें जेल भेजने की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में धरना दिया। रेलवे कॉलोनी थाने के उपनिरीक्षक सत्यनारायण ने घटनास्थल से नोट मिलने की पुष्टि की है, जिसे मामले की जांच से जुड़े दस्तावेजों में शामिल कर लिया गया है। नोट की फॉरेंसिक और कानूनी जांच जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़