लालरिनावमा मिजोरम विधानसभा के उपाध्यक्ष निर्वाचित

lalrinawma-elected-deputy-speaker-of-mizoram-assembly
[email protected] । Dec 20 2018 2:57PM

मिजोरम में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट ने बड़ी जीत हासिल की थी।

आइजोल। मिजोरम में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट के टिकट पर तुइकुम सीट से जीत दर्ज करने वाले लालरिनावमा को विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके लालरिनावमा (45 वर्ष) ने 2013 के चुनाव में भी इस सीट पर जीत हासिल की थी। अपनी नियुक्ति के तुरंत बाद, उन्होंने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिये सभी प्रयास करेंगे।

इसे भी पढ़ें: क्यों हो गया मिजोरम से कांग्रेस का सफाया? क्या वादे पूरे कर पाएगा MNF?

मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिये 28 नवंबर को मतदान हुआ था और 11 दिसंबर को नतीजे घोषित किये गए थे। मिजोरम में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस की साझीदार मिजो नेशनल फ्रंट ने 26 सीटें जीतकर सरकार बनाई है। एमएनएफ की इस जीत के साथ ही पूर्वोत्तर में कांग्रेस अपने आखिरी गढ़ से बेदखल हो गई।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़