कर्नाटक में होगा नेतृत्व परिवर्तन! भाजपा के राज्य प्रभारी अरुण सिंह ने दिया यह जवाब

Arun Singh

भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने भी कहा कि नेतृत्व के मुद्दे पर पार्टी में कोई भ्रम नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए स्पष्ट संदेश यह है कि हम वर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और येदियुरप्पा के मार्गदर्शन में एक टीम के रूप में एक साथ अगले चुनाव में जा रहे हैं।

बेंगलुरु। कर्नाटक में नेतृत्व में संभावित बदलाव की चर्चा को ‘काल्पनिक’ करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई एक ‘आम आदमी’ हैं और यहां के लोग उन्हें पसंद करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कैबिनेट विस्तार या फेरबदल मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। सिंह ने नेतृत्व परिवर्तन पर एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘आप जो प्रश्न पूछ रहे हैं, उसका कोई उत्तर नहीं है, काल्पनिक प्रश्नों का कोई उत्तर नहीं है ... आप जो प्रश्न कर रहे हैं, वे काल्पनिक हैं और इनका कोई उत्तर नहीं है।’’ 

इसे भी पढ़ें: क्या फिर बदलेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री ? अमित शाह के दौरे को लेकर अटकलें तेज

यह पूछे जाने पर कि क्या बोम्मई 2023 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का चेहरा होंगे, उन्होंने कहा, ‘‘बसवराज बोम्मई एक आम आदमी हैं, जिस तरह से वह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीबों और किसानों के लिए काम कर रहे हैं, राज्य के लोग उन्हें पसंद करते हैं।’’ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी कहा कि कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के बारे में कोई बात नहीं चल रही है और इस संबंध में केवल ‘‘अटकलें’’ लगाई जा रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: अमित शाह बोले- हम सब के योगदान से 2047 तक हर क्षेत्र में विश्व में सर्वोच्च स्थान पर होगा भारत

भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने भी कहा कि नेतृत्व के मुद्दे पर पार्टी में कोई भ्रम नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए स्पष्ट संदेश यह है कि हम वर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और येदियुरप्पा के मार्गदर्शन में एक टीम के रूप में एक साथ अगले चुनाव में जा रहे हैं। हम चुनाव का सामना करेंगे और 150 सीटें जीतेंगे। अगर कुछ लोग दूसरे भ्रम में हैं, तो अच्छा है कि वे इससे बाहर आ जाएं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़