अमित शाह बोले- हम सब के योगदान से 2047 तक हर क्षेत्र में विश्व में सर्वोच्च स्थान पर होगा भारत

amit shah
Twitter
अंकित सिंह । May 3 2022 12:34PM

अमित शाह ने आगे कहा कि आज देश को आजादी मिले 75 वर्ष हो गए हैं। सभी ने देश को बनाने में अपनी-अपनी दृष्टि से योगदान किया है। इस 75 वर्ष की यात्रा में देश ने काफी मंजिल पार कर आज हम यहां पर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव ये 75वां वर्ष एक संकल्प लेने का वर्ष है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कर्नाटक दौरे पर हैं। उन्होंने बेंगलुरू में नृपतुंगा विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। इसी के साथ शाह ने वर्चुअल माध्यम से बेल्लारी में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। गृह मंत्री ने कर्नाटक पुलिस का स्मार्ट ई-बीट (इलेक्ट्रॉनिक बीट) ऐप भी लॉन्च किया। इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि मैं मानता हूं कि किसी भी देश का भविष्य उस देश के युवाओं के अंदर और युवाओं के चरित्र के अंदर निर्मित है... आज़ादी का अमृत महोत्सव संकल्प लेने का समय है, 2047 तक भारत हर क्षेत्र में विश्व में सर्वोच्च स्थान पर हो इसके लिए विकास में सब को योगदान करना है।

अमित शाह ने आगे कहा कि आज देश को आजादी मिले 75 वर्ष हो गए हैं। सभी ने देश को बनाने में अपनी-अपनी दृष्टि से योगदान किया है। इस 75 वर्ष की यात्रा में देश ने काफी मंजिल पार कर आज हम यहां पर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव ये 75वां वर्ष एक संकल्प लेने का वर्ष है। 75वें वर्ष में देश के 130 करोड़ लोग, जब 2047 में आजादी की शताब्दि मनाई जाएगी तब देश हर एक क्षेत्र में दुनिया में सर्वोच्च स्थान पर हो ऐसा संकल्प लेना है। 

इसे भी पढ़ें: क्या फिर बदलेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री ? अमित शाह के दौरे को लेकर अटकलें तेज

शाह ने कहा कि आज कर्नाटक पुलिस का एक कंसेप्ट लांच किया गया है। ये कंसेप्ट पूरे कर्नाटक में जब लांच हो जाएगा, तब पुलिस की सेवाओं को तेजी से गरीब से गरीब तक पहुंचाने का फायदा मिलेगा। भाजपा नेता ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम उच्च शिक्षा के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहे हैं। 75 साल की यात्रा में, देश ने बहुत सी मंजिलें पार की हैं और हम आज यहां खड़े हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़