लखीमपुर खीरी में पकड़ा गया एक तेंदुआ

leopard
ANI

तेंदुआ है जिसने नौ अक्टूबर को, अपनी मौसी के साथ घर लौट रही आठ साल की एक लड़की प्रीत कौर को मार डाला था। इस घटना के बाद, वन अधिकारियों ने इलाके में गश्त और निगरानी तेज कर दी थी।

लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा बफर ज़ोन के नॉर्थ निघासन फॉरेस्ट रेंज के रननगर गांव के पास शुक्रवार की सुबह एक तेंदुआ पकड़ा गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। क्षेत्रीय वन अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने तेंदुए के पकड़े जाने की पुष्टि की।

उन्होंने कहा कि तेंदुए की तस्वीरें और पैरों के निशान नौ अक्टूबर को मिले निशान से मेल खाते हैं। उन्होंने कहा कि पकड़ा गया तेंदुआ नर है जिसकी उम्र छह से सात साल के बीच होने का अनुमान है। सिंह ने कहा कि पकड़े गए तेंदुए को मेडिकल जांच के लिए रेंज हेडक्वार्टर लाया गया है।

मेडिकल जांच के बाद उसे सही जगह पर छोड़ने का फैसला किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तेंदुआ को पकड़ने के लिए गन्ने के खेत में एक पिंजरे के अंदर आने के लिए चारा रखा गया था।

बताया जा रहा है कि वही तेंदुआ है जिसने नौ अक्टूबर को, अपनी मौसी के साथ घर लौट रही आठ साल की एक लड़की प्रीत कौर को मार डाला था। इस घटना के बाद, वन अधिकारियों ने इलाके में गश्त और निगरानी तेज कर दी थी। तेंदुए का पता लगाने के लिए पिंजरे और कैमरे लगाए गए थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़