Delhi के कुछ इलाकों में हल्की बारिश, न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Delhi Rain
प्रतिरूप फोटो
ANI

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 95 फीसदी दर्ज की गई। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में रविवार को हल्की बारिश हुई तथा न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 95 फीसदी दर्ज की गई। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha elections के मद्देनजर उप्र में कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया

इसके अलावा, मौसम विज्ञानियों ने आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। गणतंत्र दिवस समारोह के औपचारिक अंत के प्रतीक के रूप में मनाया जाने वाला ‘बीटिंग रिट्रीट समारोह’ रविवार को विजय चौक पर आयोजित होगा। शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़