LIVE: Shibu Soren Passes Away| 81 वर्ष की आयु में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, किडनी की बीमारी से थे पीड़ित

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली और वे पिछले करीब एक महीने से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
Aug 04, 2025 16:59 | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सर गंगा राम अस्पताल पहुंचीराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल जाकर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। |
Aug 04, 2025 16:58 | खरगे और राहुल गांधी ने शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल जाकर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। |
Aug 04, 2025 16:58 | हेमंत सोरेन अपने आंसू नहीं रोक पाएप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सर गंगाराम अस्पताल में शिबू सोरेन के अंतिम दर्शन करने के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने आंसू नहीं रोक पाए। प्रधानमंत्री मोदी ने हेमंत के कंधे पर हाथ रखकर सांत्वना भी दी। इस दौरान हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी वहां मौजूद थीं। |
Aug 04, 2025 15:11 | झारखंड और भारतीय राजनीति को गहरी क्षति: राष्ट्रपति मुर्मूराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- 'शिबू सोरेन जी के निधन से झारखंड और भारतीय राजनीति को गहरी क्षति हुई। उनके आदिवासी कल्याण और झारखंड गठन के योगदान अविस्मरणीय हैं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ।' |
Aug 04, 2025 15:10 | झारखंड में तीन दिनों का राजकीय शोकझारखंड के पूर्व सीएम के निधन के बाद झारखंड में तीन दिनों का राजकीय शोक की घोषणा की है। झारखंड में विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है। |
Aug 04, 2025 15:09 | अरविंद केजरीवाल ने दुख जतायाआम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दुख जताते हुए कहा कि शिबू सोरेन जी का झारखंड और आदिवासी समुदाय के लिए योगदान अतुल्य है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ। |
Aug 04, 2025 15:09 | योगी आदित्यनाथ ने शिबू सोरेन के निधन पर दुख जतायाउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिबू सोरेन के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन अत्यंत दु:खद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! जनजातीय समाज के उन्नयन में उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ऊं शांति। |
Aug 04, 2025 15:08 | गृहमंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त कियाशिबू सोरेन के निधन पर गृहमंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी के निधन की सूचना अत्यंत दु:खद है। झारखंड में जनजातीय समाज के अधिकारों और उनके सशक्तीकरण के लिए उन्होंने दशकों तक संघर्ष किया। अपने सहज व्यक्तित्व और सरल स्वभाव से वे जन-जन से जुड़े। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल सोरेन परिवार और उनके प्रशंसकों व समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। |
Aug 04, 2025 15:07 | सब वीरान सा हो गया है: कल्पना सोरेनझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि सब वीरान सा हो गया है... अंतिम जोहार आदरणीय बाबा... आपका संघर्ष, आपका स्नेह, आपका दृढ़ विश्वास - आपकी यह बेटी कभी नहीं भूलेगी। |
Aug 04, 2025 15:06 | पार्थिव शरीर को दिल्ली से रांची लाया जाएगाझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर सोमवार शाम करीब 5.30 बजे दिल्ली से रांची लाया जाएगा,' झामुमो के एक नेता ने बताया। उन्होंने कहा, 'मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर रामगढ़ जिले में उनके पैतृक गाँव ले जाया जाएगा और वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।' |
Aug 04, 2025 15:04 | मोदी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकातप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए सर गंगा राम अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की।
|
Aug 04, 2025 11:45 | अंतिम संस्कार कल पैतृक गांव से किए जाने की संभावनाझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन के निधन पर आप सांसद संजय सिंह ने कहा, 'हम सभी के लिए, खासकर झारखंड, देश और आदिवासी समुदाय के लोगों के लिए, यह एक अपूरणीय क्षति है। हमने उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। आप और अरविंद केजरीवाल की ओर से हमने शिबू सोरेन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उनका अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक गांव से किए जाने की संभावना है, हम इसमें शामिल होंगे।' |
Aug 04, 2025 11:43 | राज्यसभा की कार्यवाही 5 अगस्त सुबह 11 बजे तक स्थगितवर्तमान सांसद शिबू सोरेन के निधन पर सदन में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राज्यसभा की कार्यवाही 5 अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। |
Aug 04, 2025 11:42 | मैंने छात्र जीवन से ही शिबू सोरेन की राजनीति देखी: मनोज झाझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन के निधन पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा, 'मैंने छात्र जीवन से ही शिबू सोरेन की राजनीति देखी है। मैंने उनके काम के प्रति समर्पण देखा है। इसीलिए उन्हें 'गुरुजी' कहा जाता था। उनका निधन एक युग का अंत है।' |
Aug 04, 2025 11:37 | बिरसा मुंडा के मार्ग पर चलने वालों की आवाज थेशिबू सोरेन के निधन पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, 'यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वह निडर थे और उन्होंने अपनी विचारधाराओं से कभी समझौता नहीं किया। वह अंतिम पंक्ति के व्यक्ति और अंबेडकर जी व भगवान बिरसा मुंडा के मार्ग पर चलने वालों की आवाज थे। अपने संघर्ष से झारखंड का निर्माण करने वाला व्यक्ति आज हमारे बीच नहीं रहा। बिहार की जनता और अपने परिवार की ओर से मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। वह मेरे लिए पिता तुल्य थे।' |
Aug 04, 2025 11:34 | बहुत दुखद खबर: प्रियंका गांधी वाड्राझारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन के निधन पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'मैंने कल्पना जी (कल्पना सोरेन) को मैसेज किया है। यह हम सभी के लिए बहुत दुखद खबर है। हम परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं, हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।' |
Aug 04, 2025 11:32 | राजनीति के लिए बहुत बड़ी क्षति: लालू प्रसाद यादवराजद नेता लालू प्रसाद यादव ने कहा, 'शिबू सोरेन का निधन हो गया है। वह दलितों और आदिवासियों के एक महान नेता थे और मेरे उनसे अच्छे संबंध थे। मुझे दुख है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे... यह राजनीति के लिए बहुत बड़ी क्षति है।' |
Aug 04, 2025 11:31 | झारखंड के लिए यह एक युग का अंत हैझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन के निधन पर पार्टी प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा, 'झारखंड के लिए यह एक युग का अंत है। 'देवतुल्य नेता', हमारे अभिभावक, हमारे भगवान, 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन अब हमारे बीच नहीं रहे। यह अविश्वसनीय है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में पार्टी को यह मुकाम हासिल हुआ। उन्होंने झारखंडियों को लड़ने की ताकत दी। उन्होंने हमें एक आवाज दी, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ' |
Aug 04, 2025 11:30 | झारखंड के लोगों के लिए भगवान थेशिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत कहते हैं, 'हम हमेशा शिबू सोरेन के बारे में सोचते हैं। एक आदिवासी राज्य से आने वाले, वह व्यक्ति राष्ट्रीय राजनीति में आए। झारखंड के लोगों के लिए, वह किसी भगवान से कम नहीं थे। शिबू सोरेन राज्यसभा के सदस्य हैं, और उनकी सीट मेरे बगल में है, मैं हमेशा उनकी पार्टी के सांसदों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछता रहता था। दो दिन पहले, मुझे बताया गया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, और आज उनका निधन हो गया। उद्धव ठाकरे और पूरा परिवार उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है। उन्होंने अपने राज्य की आदिवासी आबादी के कल्याण के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया।' |
Aug 04, 2025 11:28 | आदिवासियों की सबसे बुलंद आवाजशिबू सोरेन के निधन पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, 'शिबू सोरेन झारखंड ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर आदिवासियों की सबसे बुलंद आवाज, सबसे बड़ी पहचान और सर्वोच्च सम्मान के प्रतीक थे। चाहे झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में हों या केंद्र में, उन्होंने हमेशा गरीबों, मजदूरों और खासकर आदिवासियों के अधिकारों की बात की। मुझे नहीं लगता कि उनसे बड़ा कोई (आदिवासी) चेहरा है। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ...' |
Aug 04, 2025 11:27 | डॉक्टरों ने आज सुबह 8:56 बजे मृत घोषित कियासर गंगा राम अस्पताल ने बताया कि शिबू सोरेन को आज सुबह 8:56 बजे मृत घोषित कर दिया गया। लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। वे किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और डेढ़ महीने पहले उन्हें स्ट्रोक भी हुआ था। पिछले एक महीने से वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। |
Aug 04, 2025 11:20 | देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक: राजनाथ सिंहरक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि शिबू सोरेन जनजातीय समाज के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक, श्री शिबू सोरेन जी झारखंड के उन क़द्दावर नेताओं में गिने जाते थे जिन्होंने समाज के कमजोर वर्गों विशेषरूप से जनजातीय समाज के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के लिए आजीवन संघर्ष किया। वे हमेशा ज़मीन और जनता से जुड़े रहे। मेरा भी उनसे लंबा परिचय रहा। उनके निधन से मुझे बहुत दुःख हुआ है। उनके परिवार एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनायें।ओम् शांति! |
Aug 04, 2025 11:19 | राज्यपाल संतोष गंगवार ने दी श्रद्धांजलीझारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने शिबू सोरेन ने श्रद्धांजली दी है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा- पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का निधन अत्यंत दुखद व पीड़ादायक है। वे जनजातीय अस्मिता व अधिकार के सशक्त स्वर थे।राजनीतिक-सामाजिक जगत में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। |
Aug 04, 2025 11:16 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त कियापूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, “शिबू सोरेन जी एक ज़मीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए विशेष रूप से समर्पित थे। उनके निधन से दुःख हुआ। मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से बात की और संवेदना व्यक्त की। ॐ शांति.
|
Aug 04, 2025 11:14 | किडनी संबंधी समस्याओं के कारण हुआ निधनशिबू सोरेन किडनी संबंधी समस्याओं के कारण एक महीने से ज्यादा समय से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में इलाज करा रहे थे। हेमंत सोरेन ने 24 जून को बताया था, 'उन्हें (शिबू सोरेन को) हाल में यहां भर्ती कराया गया था, इसलिए हम उन्हें देखने आए हैं। फिलहाल उनकी स्वास्थ्य जांच की जा रही है।' |
Aug 04, 2025 11:13 | अपने समर्थकों द्वारा 'दिशोम गुरु' के रूप में जाने जाते थेअपने समर्थकों द्वारा 'दिशोम गुरु' (महान नेता) के रूप में जाने जाने वाले शिबू सोरेन भारतीय राजनीति में एक प्रमुख व्यक्तित्व रहे हैं। वह के संस्थापक संरक्षक थे, अपने चार दशक के राजनीतिक करियर में, शिबू सोरेन ने 1980 से 2014 के बीच 8 बार दुमका संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का लोकसभा में प्रतिनिधित्व किया। तीन बार राज्यसभा सांसद रहे, जिनमें से उनका तीसरा कार्यकाल अब भी जारी था। उन्होंने तीन बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में कोयला मंत्री के रूप में भी कार्य किया। |
Aug 04, 2025 11:10 | हेमंत सोरेन ने कहा- आज मैं शून्य हो गया हूँझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता के निधन पर दुख जताया और सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि- आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं, आज मैं शून्य हो गया हूँ…
|
अन्य न्यूज़











