Election Results 2026 Live Updates: बंगाल में सांप-सीढ़ी का खेल, असम में BJP आगे, जानें तमिलनाडु और केरलम का हाल

Election Results 2026 Live Updates
प्रतिरूप फोटो
AI Generated
अंकित सिंह । May 4 2026 9:33AM

यह चुनाव दो कारणों से महत्वपूर्ण है - पहला, बंगाल ने लंबे समय से भाजपा को दरकिनार रखा है। दूसरा, ममता बनर्जी ने मतदाता सूची में विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) के तहत 89 लाख मतदाताओं (राज्य के लगभग 11.6 प्रतिशत मतदाताओं) के नाम हटाने के मामले में चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। यह आंकड़ा 2021 में तृणमूल कांग्रेस की जीत के अंतर से थोड़ा अधिक है।

अप्रैल का महीना पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी - चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनावी मौसम लेकर आया। मतगणना शुरू हो चुकी है। दिन के अंत तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि कौन सी राजनीतिक पार्टियां सत्ता में बनी रहेंगी या सत्ता हासिल करेंगी। पश्चिम बंगाल में, जहां 294 सीटों के लिए मतदान हुआ, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच मुकाबला है। यह चुनाव दो कारणों से महत्वपूर्ण है - पहला, बंगाल ने लंबे समय से भाजपा को दरकिनार रखा है। दूसरा, ममता बनर्जी ने मतदाता सूची में विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) के तहत 89 लाख मतदाताओं (राज्य के लगभग 11.6 प्रतिशत मतदाताओं) के नाम हटाने के मामले में चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। यह आंकड़ा 2021 में तृणमूल कांग्रेस की जीत के अंतर से थोड़ा अधिक है।

All the updates here:

May 04, 2026

19:51

Results LIVE UPDATES: हम फिर वापसी करेंगे, Mamata Banerjee ने स्वीकार की हार

Results LIVE UPDATES: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा की प्रचंड बढ़त और टीएमसी के खराब प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्वीकार किया कि वर्तमान में पार्टी की स्थिति उम्मीद के मुताबिक नहीं है, लेकिन उन्होंने हार मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'घबराने की कोई जरूरत नहीं है, हम फिर से वापसी करेंगे।'


May 04, 2026

19:30

Results LIVE UPDATES: आज बरसों की साधना सिद्धि में बदल गई, बंगाल में जीत के बाद बोले PM मोदी- जनता ने इतिहास रच दिया

Results LIVE UPDATES: बंगाल चुनाव में जीत के बाद अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, अभूतपूर्व है। जब वर्षों की तपस्या सफलता में तब्दील होती है, तो चेहरे पर जो खुशी झलकती है, वही खुशी आज मैं देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरों पर देख रहा हूं।

 

नरेंद्र मोदी बंगाली धोती-कुर्ता पहनकर बीजेपी हेडक्वार्टर में पहुंचे, जहां बंगाल, असम और पुडुचेरी चुनावों में पार्टी की जीत पर जश्न मनाया जा रहा है। उनके पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने '4 मई, ममता गई' के नारे के साथ पीएम का स्वागत किया।
पूरी स्टोरी पढ़ें

 

May 04, 2026

19:21

Results LIVE UPDATES: डूमुरजला में टीएमसी दफ्तर पर हमला, सड़कों पर फेंके गए पार्टी के झंडे

Results LIVE UPDATES: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच हावड़ा के डूमुरजला इलाके से हिंसा और तोड़फोड़ की खबर आई है। यहां स्थित तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय पर कथित तौर पर हमला किया गया है, जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया है।

सामने आए दृश्यों में देखा जा सकता है कि टीएमसी कार्यालय की खिड़कियों के शीशे चकनाचूर कर दिए गए हैं। दफ्तर के अंदर रखी कुर्सियां तोड़ दी गई हैं और दीवारों पर लगे पोस्टर फाड़ दिए गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने पार्टी के झंडे को उखाड़कर सड़क पर फेंक दिया। घटना के समय मौके पर भारी हंगामा हुआ, जिससे आसपास की दुकानों के शटर गिर गए और लोग दहशत में आ गए।

May 04, 2026

19:06

Results LIVE UPDATES: असम और बंगाल की जीत का जश्न मनाने भाजपा मुख्यालय पहुंचे PM Modi

Results LIVE UPDATES: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम करीब 6 बजे भाजपा के केंद्रीय कार्यालय पहुँचे। उनके आगमन पर पार्टी अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यालय के बाहर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों और 'मोदी-मोदी' के नारों के साथ इस दोहरी जीत का जश्न मना रहे हैं।


May 04, 2026

19:03

Tamil Nadu Results LIVE UPDATES: जीत के बाद माता-पिता का आशीर्वाद, चेन्नई में भावुक हुए विजय

Tamil Nadu Results LIVE UPDATES: तमिलनाडु चुनाव के रुझानों में अपनी पार्टी तमिझगा वेत्री कळगम के सबसे बड़े दल के रूप में उभरने के बाद विजय अपने माता-पिता, एस.ए. चंद्रशेखर और शोभा चंद्रशेखर के आवास पर पहुंचे। विजय के पहुंचने की खबर मिलते ही उनके माता-पिता के घर के बाहर हजारों प्रशंसकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। विजय ने घर की बालकनी/गेट से हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन किया और इस जीत के लिए जनता का आभार जताया।


May 04, 2026

19:00

Bengal Results LIVE UPDATES: शुभेंदु अधिकारी के एजेंट का आरोप, बिना आईडी कार्ड और मोबाइल के साथ अंदर घुसीं ममता बनर्जी

Bengal Results LIVE UPDATES: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान नंदीग्राम में भारी हंगामा देखने को मिल रहा है। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के चुनाव एजेंट सूर्यानिल दास ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर मतगणना केंद्र के नियमों को तोड़ने का आरोप लगाया है।

दास ने दावा किया कि ममता बनर्जी बिना आईडी कार्ड के मतगणना केंद्र के भीतर दाखिल हुईं, जबकि चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार क्यूआर कोड वाला आईडी कार्ड स्कैन कराना अनिवार्य है।

उन्होंने सवाल उठाया कि सुरक्षा घेरे के बावजूद उन्हें मोबाइल फोन के साथ अंदर जाने की अनुमति कैसे दी गई, जो कि पूरी तरह प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि बंगाल पुलिस अपनी जिम्मेदारी भूल गई है और नियमों की अनदेखी कर रही है।

May 04, 2026

18:47

Assam Results LIVE UPDATES: ममता सरकार पर बरसे सीएम हिमंत

Assam Results LIVE UPDATES: भाजपा-एनडीए की शानदार जीत पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे 'भारत की जीत' करार दिया। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत-बांग्लादेश सीमा के असुरक्षित रहने का मुख्य कारण यह था कि ममता बनर्जी ने कभी सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन आवंटित नहीं की। हिमंत बिस्वा सरमा ने जोर देकर कहा कि यह जीत केवल भाजपा की नहीं बल्कि पूरे देश की है, क्योंकि बंगाल की जनता ने राष्ट्र की सुरक्षा के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि बंगाल में भाजपा की इस जीत से अब सीमा पर बाड़ लगाने के काम को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।


May 04, 2026

18:42

Assam Results LIVE UPDATES: सीएम हिमंत ने ऐतिहासिक जीत को बताया विकास का परिणाम

Assam Results LIVE UPDATES: असम में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन द्वारा शानदार जीत हासिल करने और लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के स्पष्ट संकेतों के बीच मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जनता का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैं भारतीय जनता पार्टी की ओर से असम की जनता को धन्यवाद देता हूं। असम के लोगों ने हमें पूरे दिल से वोट दिया है।' उन्होंने पिछले 10 वर्षों के दौरान असम को निरंतर समर्थन देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष रूप से आभार जताया।

सीएम हिमंत ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में असम विकास के हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व करेगा। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया का जिक्र करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि 'सैकिया' शब्द का अर्थ ही 'सौ' (100) से अधिक होता है, और गठबंधन राज्य की 126 सीटों में से 100 का आंकड़ा पार करने की दिशा में है।

May 04, 2026

18:40

Tamil Nadu Results LIVE UPDATES: हार के बाद अन्ना अरिवालयम पहुंचे स्टालिन, DMK मुख्यालय से हटाये गए जश्न के टेंट

Tamil Nadu Results LIVE UPDATES: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में सबसे बड़ा झटका वर्तमान मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एम.के. स्टालिन को लगा है। वह अपनी पारंपरिक और सुरक्षित मानी जाने वाली कोलाथुर विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें अभिनेता विजय की पार्टी तमिझगा वेत्री कळगम के उम्मीदवार वी.एस. बाबू ने करीब 8,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया है।


May 04, 2026

18:38

Assam Results LIVE UPDATES: प्रधानमंत्री ने राज्य की जनता और कार्यकर्ताओं का जताया आभार

Assam Results LIVE UPDATES: असम में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर असम की जनता के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने कहा, 'असम विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए की जीत विकास और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के हमारे गठबंधन के प्रयासों के प्रति अटूट समर्थन को दर्शाती है।' उन्होंने असम की जनता को इस बड़े जनादेश के लिए धन्यवाद देते हुए आश्वासन दिया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर असम के कायाकल्प के लिए काम करना जारी रखेंगी।

पीएम मोदी ने एनडीए के कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने चौबीसों घंटे जमीन पर काम किया, जिसके कारण हमारा सकारात्मक एजेंडा लोगों के दिलों तक पहुँच सका। उन्होंने पिछले एक दशक में असम में पार्टी और गठबंधन के बढ़ते प्रभाव को सराहनीय बताया।

May 04, 2026

18:37

Bengal Results LIVE UPDATES: पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता को किया प्रणाम

Bengal Results LIVE UPDATES: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर राज्य की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस जीत को जनशक्ति और सुशासन की राजनीति की जीत बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा, 'पश्चिम बंगाल में कमल खिल गया है! 2026 के विधानसभा चुनाव हमेशा याद रखे जाएंगे। जनता की शक्ति की जीत हुई है और भाजपा की सुशासन की राजनीति सफल रही है।'

उन्होंने बंगाल के प्रत्येक व्यक्ति का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा को मिला यह शानदार जनादेश लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी है।

पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि भाजपा एक ऐसी सरकार देगी जो समाज के हर वर्ग को समान अवसर और सम्मान सुनिश्चित करेगी।

उन्होंने पीढ़ियों से संघर्ष कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को नमन करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और विपरीत परिस्थितियों में भी डटे रहने के कारण ही यह रिकॉर्ड जीत संभव हो पाई है।

May 04, 2026

17:39

Assam Results LIVE UPDATES: असम में भाजपा की हैट्रिक, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दिखाया Victory Sign

Assam Results LIVE UPDATES: असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। राज्य में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनना तय होते ही मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मीडिया और समर्थकों के सामने विक्ट्री साइन दिखाकर अपनी खुशी जाहिर की।


May 04, 2026

17:32

Keralam Results LIVE UPDATES: भाजपा के वी. मुरलीधरन ने बनाई बढ़त, जश्न में डूबे कार्यकर्ता

Keralam Results LIVE UPDATES: केरल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के दौरान कझक्कुट्टम सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। ताजा रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीपीआई(एम) के दिग्गज नेता कदकम्पल्ली सुरेंद्रन से आगे चल रहे हैं।

May 04, 2026

17:24

West Bengal Results LIVE UPDATES: TMC ब्लॉक अध्यक्ष बिशु धर पर हमला, भाजपा पर लगा आरोप

West Bengal Results LIVE UPDATES: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच कूचबिहार के दिनहाटा में हिंसा की खबर सामने आई है। दिनहाटा टाउन ब्लॉक के टीएमसी अध्यक्ष बिशु धर पर उस समय हमला किया गया, जब वह मतगणना केंद्र से बाहर निकल रहे थे। आरोप है कि यह हमला भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा किया गया है।

घटना के बाद बिशु धर ने कहा, 'हम तृणमूल कांग्रेस के सदस्य हैं और हम हिम्मत के साथ आगे बढ़ते हैं। मुझे पहले से पता था कि वे मुझ पर हमला करेंगे, इसके बावजूद मैं अंदर गया। यह भाजपा की संस्कृति और उनकी राजनीति का तरीका है।'

May 04, 2026

17:22

West Bengal Results LIVE UPDATES: आरजी कर पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ जीत की ओर, दिखाया विक्ट्री साइन

West Bengal Results LIVE UPDATES: पनिहाटी विधानसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार और आरजी कर मेडिकल कॉलेज की मृतका की मां, रत्ना देबनाथ इस समय भारी मतों से आगे चल रही हैं। मतगणना केंद्र से आई तस्वीरों में वह आत्मविश्वास के साथ 'विक्ट्री साइन' दिखाती नजर आईं।


May 04, 2026

17:13

Assam Results LIVE UPDATES: भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई को हराया

Assam Results LIVE UPDATES: असम विधानसभा चुनाव 2026 के महत्वपूर्ण नतीजों में जोरहाट विधानसभा सीट से भाजपा नेता हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद गौरव गोगोई को एक कड़े मुकाबले में शिकस्त दी।

अपनी जीत के बाद हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने बेहद सादगी भरा बयान दिया। उन्होंने कहा, 'मैंने चुनाव जीता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैंने बहुत बड़ा काम कर दिया है। मैं हमेशा से जनता की सेवा के प्रति समर्पित रहा हूं और आगे भी रहूंगा।'

अपने प्रतिद्वंद्वी गौरव गोगोई के बारे में उन्होंने गरिमा बनाए रखते हुए कहा, 'मेरे मन में उनके (गौरव गोगोई) खिलाफ कुछ भी नहीं है। यह लोकतंत्र है और जनता ने अपना फैसला सुनाया है।'

May 04, 2026

17:08

Tamil Nadu Results LIVE UPDATES: विजय की जीत के लिए घुटनों के बल चली महिला प्रशंसक

Tamil Nadu Results LIVE UPDATES: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के रुझानों में अभिनेता विजय की पार्टी तमिझगा वेत्री कळगम के सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने के बाद समर्थकों में भारी उत्साह है। इस ऐतिहासिक सफलता के बीच, विजय की एक प्रशंसक 'ग्लोरी' ने अपनी मन्नत पूरी करने के लिए एक कठिन यात्रा की। वह चेन्नई के ईसीआर रोड से घुटनों के बल चलते हुए पनैयूर स्थित टीवीके मुख्यालय पहुंचीं।


May 04, 2026

16:57

Keralam Results LIVE UPDATES: सतीशन ने राहुल और प्रियंका गांधी के तूफानी प्रचार को दिया जीत का श्रेय

Keralam Results LIVE UPDATES: केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन की बड़ी जीत के बाद विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन ने जनता और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। रुझानों में यूडीएफ स्पष्ट बहुमत हासिल कर राज्य की सत्ता में वापसी कर रहा है।

वी.डी. सतीशन ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं केरल की जनता को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने 'टीम यूडीएफ' को यह शानदार जीत दिलाई है। मैं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उन सभी नेताओं का भी आभारी हूं जिन्होंने पूरे केरल में जबरदस्त चुनाव प्रचार किया।'

सतीशन ने अपनी भावुक प्रतिक्रिया में कहा, 'जब मैंने विपक्ष के नेता के रूप में पदभार संभाला था, तब मैंने वादा किया था कि मैं केरल में यूडीएफ को शानदार जीत के साथ वापस लाऊँगा। आज मुझे गर्व है कि मैंने वह वादा पूरा कर दिखाया है।'

May 04, 2026

16:50

Bengal Results LIVE UPDATES: कोलकाता पहुंचे 'गांधी' ने भाजपा की बढ़त को बताया विकास की नई शुरुआत

Bengal Results LIVE UPDATES: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक बढ़त के बीच कोलकाता स्थित पार्टी कार्यालय में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। महात्मा गांधी की वेशभूषा धारण किए एक व्यक्ति, जो पूरे भारत की पैदल यात्रा पर है, आज भाजपा कार्यालय पहुंचा और पार्टी की संभावित जीत पर अपनी खुशी जाहिर की।

उसने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं जगन्नाथ पुरी से पैदल चलकर आज कोलकाता पहुंचा हूं। मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि 15 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद यहां भाजपा की सरकार बन रही है।'

May 04, 2026

16:29

Assam Results LIVE UPDATES: जोरहाट सीट पर कमल खिला, दिग्गज कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की हुई हार

Assam Results LIVE UPDATES: असम विधानसभा चुनाव 2026 के आधिकारिक परिणामों में जोरहाट सीट से एक बड़ा उलटफेर सामने आया है। चुनाव आयोग के अनुसार, कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद गौरव गोगोई को इस विधानसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने शिकस्त दी है।


May 04, 2026

16:28

Results LIVE UPDATES: बंगाल और असम में जीत की बढ़त पर सीएम योगी ने मंत्रियों के साथ मनाया जश्न

Results LIVE UPDATES: पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों के रुझानों में भाजपा की ऐतिहासिक बढ़त के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों के साथ इस सफलता का जश्न मनाया। लखनऊ में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू होने से ठीक पहले मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।


May 04, 2026

16:19

Results LIVE UPDATES: बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, दिल्ली में प्रवेश वर्मा ने खुद बनाई 'जलेबी'

Results LIVE UPDATES: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक बढ़त के बाद दिल्ली में भी उत्सव का माहौल है। इस सफलता का जश्न मनाने के लिए दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा खुद मैदान में उतरे और उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जलेबियां बनाईं।


May 04, 2026

16:16

Tamil Nadu Results LIVE UPDATES: मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पीछे, अभिनेता विजय की पार्टी ने बनाई बढ़त

Tamil Nadu Results LIVE UPDATES: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच सबसे बड़ा उलटफेर मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की पारंपरिक सीट कोलाथुर से सामने आ रहा है। चुनाव आयोग (ECI) द्वारा जारी ताजा रुझानों के अनुसार, वर्तमान मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन अपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं।


May 04, 2026

16:14

Results LIVE UPDATES: दक्षिण भारत के नतीजों से गदगद कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार

Results LIVE UPDATES: केरल और तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों के चुनावी रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने दक्षिण भारत में कांग्रेस और उसके सहयोगियों के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया है। हालांकि, उन्होंने भाजपा पर उत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में सत्ता और पुलिस बल के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया।

डी.के. शिवकुमार ने मीडिया से कहा, 'भाजपा द्वारा उत्तर भारत और तमिलनाडु सहित दक्षिण के कुछ हिस्सों में सत्ता का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग किया गया। वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके बावजूद एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है।'

May 04, 2026

16:11

Bengal Results LIVE UPDATES: टीएमसी दफ्तर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए 'जय श्री राम' के नारे

Bengal Results LIVE UPDATES: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा द्वारा बहुमत का आंकड़ा पार करने और 190 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाने के बाद कोलकाता में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कोलकाता स्थित तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हो गए और उन्होंने 'जय श्री राम' तथा 'भारत माता की जय' के नारे लगाकर अपनी जीत का जश्न मनाया।


May 04, 2026

16:07

Results LIVE UPDATES: रामदेव ने पीएम मोदी और अमित शाह के नेतृत्व की तारीफ

Results LIVE UPDATES: चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने भाजपा और एनडीए के प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति का परिणाम करार दिया।

बाबा रामदेव ने कहा, 'पांचों राज्यों के नतीजों की दिशा अब पूरी तरह साफ हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में एक भव्य विजय प्राप्त की जा रही है। यह जीत हमारे पुरुषार्थ और शौर्य के चैंपियन, अटूट संकल्प के धनी श्री अमित शाह और उनके योद्धाओं के कड़े परिश्रम का फल है।'

May 04, 2026

16:01

Bengal Election Results LIVE UPDATES: मतगणना के बीच केंद्र पहुंचीं ममता बनर्जी

Bengal Election Results LIVE UPDATES: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के निर्णायक मोड़ पर पहुँचने के बीच, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता के साखावत मेमोरियल मतगणना केंद्र के लिए रवाना हुई हैं। रुझानों में अपनी पार्टी के पिछड़ने के बावजूद वह स्थिति का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरी हैं।
 

May 04, 2026

15:15

Assam Election Results UPDATES: असम में भाजपा की बड़ी जीत पर बोले दिलीप सैकिया

Assam Election Results UPDATES: असम विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा की निर्णायक बढ़त के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में हुए विकास की जीत बताया है।

दिलीप सैकिया ने मीडिया से कहा, 'हमारी जिम्मेदारी अब और बढ़ गई है। असम की जनता की सेवा के लिए अगले 5 वर्षों में हम विकास की गति को और तेज करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का असम के प्रति जो लगाव और संवेदनशीलता है, वह अद्वितीय है। उन्हीं के मार्गदर्शन और हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम ने बहुत प्रगति की है, यही कारण है कि लोगों ने एक बार फिर भाजपा को चुना है।'

उन्होंने आगे विश्वास दिलाया कि नई सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए राज्य में बेहतरीन सुशासन प्रदान करने का हरसंभव प्रयास करेगी।

May 04, 2026

15:14

Assam Election Results UPDATES: सर्बानंद सोनोवाल ने जनता का जताया आभार

Assam Election Results UPDATES: असम विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार बढ़त को देखते हुए केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्य की जनता का धन्यवाद किया है। रुझानों के अनुसार, भाजपा गठबंधन (NDA) असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर मजबूती से बढ़ रहा है।

सोनोवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हम असम की जनता के प्रति उनके समर्थन और आशीर्वाद के लिए तहे दिल से आभारी हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा की गई विश्वसनीय सेवा का परिणाम है। इस ऐतिहासिक जनादेश के साथ, मोदी जी के नेतृत्व में हम असम के विकास के एजेंडे को और तेजी से आगे बढ़ाएंगे।'

उन्होंने पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के रुझानों पर भी खुशी जताते हुए कहा, 'हम बंगाल की जनता के भी बहुत शुक्रगुजार हैं। वहां पहली बार लोगों ने भाजपा की सरकार बनाने के लिए ऐसा माहौल बनाया और वोट दिया है।'

May 04, 2026

15:13

Election Results UPDATES: बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार जीत के करीब

Election Results UPDATES: महाराष्ट्र के बारामती विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही हैं। अपनी बढ़त पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने पति और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (दादा) को दिया।

सुनेत्रा पवार ने कहा, 'बारामती की जनता ने इस मतदान के जरिए दादा  के प्रति अपना अटूट विश्वास, प्यार और सहानुभूति दिखाई है। यह जीत उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनता के साथ उनके जुड़ाव की जीत है।'

देश के अन्य राज्यों में चल रही मतगणना पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, 'यह जानकर बहुत खुशी हो रही है कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में एनडीए की सरकारें सत्ता में आ रही हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की राजनीति की जीत है।'

May 04, 2026

14:41

Election Results UPDATES: भाजपा-एनडीए की जीत पर सीएम रेखा गुप्ता ने मनाया जश्न

Election Results UPDATES: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी सहित चार राज्यों के विधानसभा चुनाव रुझानों में भाजपा और एनडीए के बेहतरीन प्रदर्शन का असर दिल्ली में भी दिखाई दे रहा है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने आज दिल्ली सचिवालय में इस सफलता का जश्न मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों ने एक-दूसरे को 'रसगुल्ला और झालमुड़ी' खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।


May 04, 2026

14:38

Tamil Nadu Election Results UPDATES: TVK की ऐतिहासिक बढ़त के बीच विजय के घर पहुंची अभिनेत्री तृषा

Tamil Nadu Election Results UPDATES: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के रुझानों में अभिनेता विजय की पार्टी TVK के शानदार प्रदर्शन के बीच मशहूर अभिनेत्री तृषा कृष्णन आज विजय के चेन्नई स्थित आवास पर पहुंचीं। टीवीके की बड़ी बढ़त और विजय के मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे निकलने की खुशी में तृषा ने उन्हें बधाई दी।

चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के अनुसार, राज्य की 234 सीटों में से विजय की पार्टी 110 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है और टीवीके इस आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

May 04, 2026

14:36

Keralam Election Results UPDATES: मुख्यमंत्री पद पर सस्पेंस, चेन्निथला बोले- कांग्रेस हाईकमान तय करेगा

Keralam Election Results UPDATES: केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ की भारी बढ़त के बीच वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने हरिपाद विधानसभा सीट से शानदार जीत दर्ज की है। अपनी जीत और गठबंधन के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए उन्होंने राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर महत्वपूर्ण बयान दिया।

चेन्निथला ने स्पष्ट किया, 'केरल का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा।' उन्होंने आगे कहा कि राज्य की जनता ने एलडीएफ सरकार के खिलाफ जनादेश दिया है और यूडीएफ एक स्थिर सरकार देने के लिए तैयार है।

May 04, 2026

14:34

Election Results UPDATES: शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा की बढ़त को बताया 'भारत की जीत'

Election Results UPDATES: पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक बढ़त पर खुशी जाहिर करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे एक भावनात्मक जीत बताया। उन्होंने कहा, 'मैं बचपन से ही भारतीय जनसंघ से जुड़ा रहा हूं, जिसकी स्थापना श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। हमारे मन में हमेशा एक ही सवाल रहता था कि बंगाल में (राष्ट्रवादी) सरकार कब बनेगी? प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज वह वर्षों पुरानी उम्मीद पूरी हुई है।'

उन्होंने टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह केवल बंगाल की नहीं, बल्कि पूरे भारत की जीत है। उन्होंने आरोप लगाया, 'वोट बैंक की राजनीति और अवैध घुसपैठ ने बंगाल को बर्बाद कर दिया था। वहां अराजकता का माहौल था, जिसके लिए टीएमसी सरकार जिम्मेदार थी। अब वहां शांति और विकास का नया युग शुरू होगा।'

May 04, 2026

14:18

Election Results UPDATES: सुधांशु त्रिवेदी ने टीएमसी पर कसा तंज

Election Results UPDATES: पश्चिम बंगाल के चुनावी रुझानों में भाजपा की भारी बढ़त पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने उत्साह जताया है। उन्होंने राज्य के मौजूदा राजनीतिक माहौल को राष्ट्रवाद के उदय से जोड़ते हुए कहा, 'शुरुआती रुझानों में बंगाल में राष्ट्रवाद की जो लहर दिख रही थी, वह अब ऊंची लहरों और अंततः एक 'सुनामी' में बदल गई है।'

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के पिछले दिनों हुए एक वाकये का जिक्र करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री ने 'झालमुड़ी' का जो प्रभाव दिखाया था, वह अब एक ज्वार बन चुका है। यह बंगाल में राष्ट्रवाद के सूर्योदय और कमल के खिलने का मार्ग प्रशस्त करेगा। प्रधानमंत्री का पश्चिम बंगाल के साथ हमेशा से एक गहरा और आत्मीय रिश्ता रहा है, जिसका परिणाम आज सबके सामने है।'

May 04, 2026

14:17

Keralam Election Results UPDATES: केरल का अगला मुख्यमंत्री कौन? इमरान प्रतापगढ़ी ने बढ़ाया सस्पेंस

Keralam Election Results UPDATES: केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ (UDF) की बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जब सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से पूछा गया कि क्या इस सफलता के लिए के.सी. वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री पद से नवाजा जाएगा, तो उन्होंने सीधा जवाब देने के बजाय पार्टी की प्रक्रिया पर जोर दिया।

इमरान प्रतापगढ़ी ने स्पष्ट करते हुए कहा, 'ऐसे मामलों पर निर्णय कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक में लिए जाते हैं। कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है। राहुल गांधी ने भी एक बैठक के दौरान कहा था कि मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला विधायक दल और पार्टी नेतृत्व मिलकर करेगा।'

May 04, 2026

14:16

Election Results UPDATES: बंगाल और असम में भाजपा की जीत पर अरुण सिंह की प्रतिक्रिया

Election Results UPDATES: चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी रुझानों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत बताया है।

अरुण सिंह ने कहा, 'कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल की जनता ने राज्य में 'डबल-इंजन' की सरकार बनाने का फैसला किया है। पीएम के मार्गदर्शन में पार्टी अब बंगाल में तेज गति से विकास करेगी।'

उन्होंने असम का जिक्र करते हुए आगे कहा, 'भाजपा ने असम में भी भारी बहुमत हासिल किया है और हम वहां लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं। हम बंगाल और असम की जनता को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने मोदी जी के नेतृत्व में अपना विश्वास जताया है।'

May 04, 2026

14:14

Election Results UPDATES: केरल में कांग्रेस की वापसी पर क्या बोले इमरान प्रतापगढ़ी?

Election Results UPDATES: केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ की मजबूत बढ़त और बहुमत हासिल करने पर पार्टी के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने इसे कांग्रेस और राहुल गांधी की बड़ी जीत करार दिया है।

इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, 'जनता ने हम पर भरोसा जताया है। यह एलडीएफ की हार है, जो मोदी के साथ मिलकर सरकार चला रही थी। यह कांग्रेस, यूडीएफ और राहुल गांधी की जीत है। हमें खुशी है कि एक महत्वपूर्ण राज्य में हमारा मुख्यमंत्री बनने जा रहा है।'

उन्होंने इस सफलता का श्रेय एकजुटता को देते हुए आगे कहा, 'यह पूरी यूडीएफ की सामूहिक जीत है। केरल में कांग्रेस जिस तरह एकजुट होकर लड़ रही है, अगर बाकी राज्यों में भी ऐसा ही हो, तो कांग्रेस को कोई नहीं हरा सकता।' उन्होंने के.सी. वेणुगोपाल के प्रयासों की भी सराहना की, जिन्होंने जमीनी स्तर पर उम्मीदवारों से लगातार संवाद बनाए रखा। केरल में अब यूडीएफ की नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

May 04, 2026

14:13

Election Results UPDATES: दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं और दिग्गजों की जुटी भीड़

Election Results UPDATES: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी जैसे राज्यों में भाजपा और एनडीए के शानदार चुनावी प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में उत्सव जैसा माहौल है। पार्टी के शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर और जलपान के साथ अपनी खुशी साझा की। जश्न के दौरान भाजपा नेताओं को 'रसगुल्ला और पोहा' का लुत्फ उठाते हुए देखा गया।


May 04, 2026

13:33

Tamil Nadu Election Results LIVE UPDATES: टीवीके 110 सीटों पर आगे, विजय के पिता ने बताया इसे एक 'ऐतिहासिक सफलता'

Tamil Nadu Election Results LIVE UPDATES: राज्य की 234 विधानसभा सीटों में से अभिनेता विजय की पार्टी TVK (तमिझगा वेत्री कळगम) के 110 सीटों पर बढ़त बनाने के बाद उनके पिता और मशहूर निर्देशक एस.ए. चंद्रशेखर ने अपनी खुशी जाहिर की है।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'एक पिता के तौर पर मुझे बहुत गर्व और खुशी महसूस हो रही है। मेरे बेटे को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पिछले दो सालों में उसका आत्मविश्वास शानदार रहा है और उसे पूरा भरोसा था कि वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में उभरेंगे। मैं उनके इस नजरिए की सराहना करता हूँ।'

उन्होंने विजय के साहसी फैसले की तारीफ करते हुए आगे कहा, 'एक नेता के तौर पर उनकी सबसे बड़ी खूबी यह रही कि उन्होंने किसी भी गठबंधन के बिना अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया। मुझे लगता है कि यह विजय के लिए एक ऐतिहासिक सफलता और ऐतिहासिक जीत है।' तमिलनाडु के रुझानों में TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है, जिससे उनके समर्थकों में भारी उत्साह है।

May 04, 2026

13:32

Bengal Election Results LIVE UPDATES: दिनहाटा में भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत

Bengal Election Results LIVE UPDATES: पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा में मतगणना के दौरान भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। स्थिति को बिगड़ता देख वहां तैनात केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लिया।

घटना के बाद जलपाईगुड़ी रेंज की डीआईजी अंजलि सिंह ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, 'फिलहाल कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बनी हुई है और स्थिति शांतिपूर्ण है। कहीं भी काम में कोई बाधा नहीं आ रही है और न ही आगे किसी गड़बड़ी की आशंका है। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए हमारी फोर्स पूरी तरह तैयार है।'

May 04, 2026

13:25

Bengal Election Results LIVE UPDATES: कोलकाता की सड़कों पर BJP का 'झालमुड़ी' वाला जश्न

Bengal Election Results LIVE UPDATES: राज्य में भाजपा की भारी बढ़त को देखते हुए कोलकाता में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने एक अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। हाथ में 'झालमुड़ी' (मसालेदार मुरमुरे) के पैकेट लेकर इन कार्यकर्ताओं ने 'झाल लेगेछे' (मिर्ची लगी है) गाना गाकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा।

चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, राज्य की 293 सीटों (एक सीट पर चुनाव टलने के कारण) में से भारतीय जनता पार्टी इस समय 186 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जो पूर्ण बहुमत से काफी अधिक है।

जश्न मना रही एक कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री हमेशा आम आदमी के बीच जाते हैं। उन्होंने झालमुड़ी खाई थी और आज 'झाल' (मिर्ची) दीदी को लगी है। उन्होंने झालमुड़ी वाले का अपमान किया था और आरोप लगाया था कि वह SPG जवान था। आज बंगाल की आम जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया है।'

May 04, 2026

13:23

Election Results LIVE UPDATES: चुनावी हार पर डी. राजा का आत्ममंथन, बोले- सबक लेने की जरूरत

Election Results LIVE UPDATES: चार राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों पर टिप्पणी करते हुए सीपीआई महासचिव डी. राजा ने कहा कि उनकी पार्टी तमिलनाडु की जनता द्वारा दिए गए इस जनादेश के कारणों का गहराई से विश्लेषण करेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक दलों के लिए यह गंभीर आत्ममंथन का समय है, क्योंकि जनता को कभी भी हल्के में नहीं लिया जा सकता। राजा के अनुसार, इन दलों को यह सीखना होगा कि कैसे आपस में सीटों का सही तालमेल बिठाया जाए और आपसी विश्वास के साथ चुनावी मैदान में उतरा जाए। उन्होंने यह भी जिक्र किया कि एक-दो एग्जिट पोल को छोड़कर बाकी सभी ने तमिलनाडु में डीएमके की जीत की भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित नहीं हुई।

केरल के नतीजों पर बात करते हुए डी. राजा ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि एलडीएफ लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करेगी। हालांकि, उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि केरल में भाजपा को अपनी 'विनाशकारी राजनीति' करने का मौका नहीं मिला। उनका मानना है कि धर्मनिरपेक्ष ताकतों को भविष्य की चुनौतियों के लिए अब और अधिक एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है।

May 04, 2026

13:21

Bengal Election Results LIVE UPDATES: आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज के पास दो पक्षों में झड़प

Bengal Election Results LIVE UPDATES: आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र के पास आज उस समय तनाव फैल गया जब दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस हंगामे के दौरान प्रदर्शनकारियों ने वहां रखी कुर्सियों को तोड़ दिया और कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की।

घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कमिश्नर प्रणव कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, 'एक राजनीतिक दल के कैंप में तोड़फोड़ की गई है। हम इस हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर रहे हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।'

May 04, 2026

12:49

Election Results LIVE UPDATES: शाम 6 बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री

Election Results LIVE UPDATES: पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के चुनावी नतीजों में भाजपा और एनडीए के प्रदर्शन को देखते हुए आज दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6:00 बजे पार्टी मुख्यालय पहुँचेंगे, जहाँ वह देश भर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और इस चुनावी सफलता का जश्न मनाएंगे।

May 04, 2026

12:48

West Bengal Election Results: जनता ने लूट का जवाब दिया, TMC पर बरसे Humayun Kabir

West Bengal Election Results: मुर्शिदाबाद की नावड़ा सीट से आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख और उम्मीदवार हुमायूं कबीर मजबूती से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों के अनुसार, वह टीएमसी की साहिना मुमताज खान के खिलाफ 10,503 से अधिक वोटों की बढ़त बना चुके हैं।  

अपनी जीत को सुनिश्चित देखते हुए हुमायूं कबीर ने राज्य की वर्तमान सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, 'ममता बनर्जी तीन बार मुख्यमंत्री बनीं, लेकिन उन्होंने अपने भतीजे को असीमित अधिकार दे दिए। इन लोगों ने जनता को धोखा दिया और उनके पैसे लूटे। पिछले 15 सालों में इन्होंने अंग्रेजों के 200 साल के शासन से भी ज्यादा लूट मचाई है।' उन्होंने बंगाल की जनता को बधाई देते हुए कहा कि यह जनादेश टीएमसी के 'भ्रष्टाचार और लूट' का करारा जवाब है।

May 04, 2026

12:46

Puducherry Election Results: थट्टनचावडी सीट से मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी की बड़ी जीत

Puducherry Election Results: पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी ने थट्टनचावडी विधानसभा सीट से आधिकारिक तौर पर जीत दर्ज कर ली है। शुरुआती रुझानों में ही उन्होंने 4336 से अधिक वोटों की बढ़त बना ली थी, जिसे उन्होंने जीत में तब्दील कर दिया है।

May 04, 2026

12:43

Tamil Nadu Election Results: अभिनेता विजय के घर पर जश्न का माहौल, परिवार ने सीटी बजाकर मनाई चुनावी बढ़त की खुशी

Tamil Nadu Election Results: राज्य के रुझानों में अपनी पार्टी TVK (तमिझगा वेत्री कळगम) के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए अभिनेता से राजनेता बने विजय के घर पर भारी उत्साह देखा जा रहा है। विजय के परिवार के सदस्यों ने जीत की खुशी में सीटियां बजाईं और जश्न मनाया। चुनाव आयोग (ECI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, TVK राज्य की 234 सीटों में से 104 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।


May 04, 2026

12:42

Bengal Election Results: कोलकाता में BJP कार्यकर्ताओं ने 'झालमुड़ी' बांटकर मनाया जश्न

Bengal Election Results: राज्य के रुझानों में भाजपा की बड़ी बढ़त को देखते हुए कोलकाता स्थित पार्टी मुख्यालय में उत्सव का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को 'झालमुड़ी' खिलाकर और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।

चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल में बहुमत के लिए जरूरी 148 सीटों के आंकड़े को काफी पीछे छोड़ दिया है। भाजपा फिलहाल 169 सीटों पर आगे चल रही है।

May 04, 2026

12:41

Assam Election Results: बैजयंत पांडा ने जनता और 'डबल इंजन' सरकार का जताया आभार

Assam Election Results: गुवाहाटी में असम चुनाव के रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता बैजयंत जय पांडा ने राज्य में 'शानदार जीत' का दावा किया है। उन्होंने कहा, 'वर्तमान रुझान असम में एकतरफा जीत की ओर इशारा कर रहे हैं। मैं असम की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूँ जिन्होंने हमारे सबसे लोकप्रिय नेता आदरणीय मोदी जी और यहाँ की डबल-इंजन सरकार पर अपना भरोसा जताया है।'

May 04, 2026

12:39

Keralam Election Results: केरल में यूडीएफ की प्रचंड जीत, प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ ने जनता का जताया आभार

Keralam Election Results: केरल के चुनावी रुझानों और नतीजों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ (UDF) ने स्पष्ट बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। पार्टी की इस शानदार सफलता पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ ने इस जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'विधानसभा चुनाव में हमें इतनी बड़ी जीत देने के लिए हम केरल की जनता के बहुत आभारी हैं। यह नतीजे ठीक वैसे ही हैं जैसा हमने स्थानीय निकाय चुनावों में देखा था।'

उन्होंने आगे कहा, 'यह जीत एलडीएफ (LDF) सरकार की जनविरोधी गतिविधियों और उनकी गलत नीतियों के खिलाफ जनता का स्पष्ट फैसला है। लोगों ने बदलाव के पक्ष में वोट दिया है और हम इस भरोसे को कायम रखेंगे।' केरल में अब यूडीएफ की नई सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है।

May 04, 2026

12:08

Bengal Election Results: संदेशखाली मामले की पीड़िता ने चुनाव में बनाई मजबूत पकड़

Bengal Election Results: चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा हिंगलगंज सीट से आगे चल रही हैं। मतगणना के 19 में से 2 दौर पूरे होने के बाद, वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 2808 वोटों के अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं।

रेखा पात्रा का चुनावी मैदान में होना काफी चर्चा में रहा है, क्योंकि वह 2024 के चर्चित संदेशखाली मामले की पीड़ितों में से एक रही हैं।

May 04, 2026

12:07

Bengal Election Results: आज विजय जुलूसों पर रोक, शांति बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

Bengal Election Results: पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने मतगणना के दिन राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने जिलाधिकारियों (DM) को निर्देश दिए हैं कि आज किसी भी तरह के विजय जुलूस की अनुमति न दी जाए। जीत के जश्न या जुलूस के लिए अनुमति कल से मिलनी शुरू होगी।'


May 04, 2026

12:06

Election Results: बंगाल के रुझानों पर बोले संजय राउत

Election Results: मुंबई में पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने सावधानी भरा रुख अपनाया है। उन्होंने शुरुआती रुझानों पर कहा, 'शुरुआती रुझानों में ऐसी चीजें (बढ़त या घटत) दिखती रहती हैं। जब अंतिम परिणाम सामने आएंगे, तब हमें पता चलेगा कि क्या वास्तव में कोई बदलाव हुआ है या यह महज एक इत्तेफाक है।'


May 04, 2026

12:04

Election Results: कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना, चुनाव अधिकारी ने धांधली की आशंकाओं को नकारा

Election Results: पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने मतगणना के दौरान ईवीएम की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों पर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर भरोसा जताते हुए कहा, 'वोटों की चोरी या धांधली का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। सभी वोट ईवीएम में पूरी तरह सुरक्षित और लॉक हैं।' उन्होंने आगे जोर देते हुए कहा कि मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के इतने कड़े इंतजाम किए गए हैं कि किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं है।

May 04, 2026

12:03

Tamil Nadu Election Results: सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी TVK, चेन्नई में जश्न शुरू

Tamil Nadu Election Results: राज्य के चुनावी रुझानों में अभिनेता विजय की पार्टी TVK (तमिझगा वेत्री कळगम) सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर अग्रसर है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, TVK राज्य की कुल 234 सीटों में से 108 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

इस बड़ी सफलता को देखते हुए चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाच रहे हैं और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दे रहे हैं। पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही TVK का यह प्रदर्शन राज्य की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव की ओर संकेत कर रहा है। हालांकि, बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है, लेकिन फिलहाल TVK सबसे बड़े दल के रूप में मजबूती से खड़ी है।

May 04, 2026

11:50

Bengal Election Results: भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा छुआ, शुभेंदु अधिकारी ने दी प्रतिक्रिया

Bengal Election Results: नंदीग्राम और भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने मतगणना के बीच आत्मविश्वास जताते हुए कहा है कि राज्य में भाजपा की लहर है। उन्होंने दावा किया, 'भारतीय जनता पार्टी 180 से अधिक सीटें हासिल करेगी और पूर्ण बहुमत के साथ पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी।'

चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों के अनुसार, भाजपा पहले ही 148 सीटों के बहुमत के आंकड़े को छू चुकी है और अब उससे आगे निकलती दिख रही है।

May 04, 2026

11:48

Bengal Election Results: बंगाल में भाजपा ने रचा इतिहास, बहुमत के जादुई आंकड़े के पार

Bengal Election Results: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। पार्टी फिलहाल राज्य की 148 सीटों पर आगे चल रही है, जो सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत के आंकड़े (148) के बराबर है।

राज्य की कुल 294 सीटों के लिए हो रही इस मतगणना में भाजपा की इस बढ़त ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। हालांकि, वोटों की गिनती अभी भी जारी है और कई सीटों पर मुकाबला काफी करीबी बना हुआ है, लेकिन रुझानों ने भाजपा खेमे में सरकार बनाने की उम्मीदें पुख्ता कर दी हैं।

May 04, 2026

11:47

Bengal Election Results: आरजी कर पीड़िता की मां 2700 से अधिक वोटों से आगे

Bengal Election Results: पश्चिम बंगाल चुनाव के रुझानों में पानीहाटी सीट से भाजपा उम्मीदवार रत्न देबनाथ (आरजी कर मेडिकल कॉलेज की पीड़िता की मां) ने बड़ी बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 2763 से अधिक वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं।

May 04, 2026

11:34

Bengal Election Results: चुनाव आयोग की निगरानी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी

Bengal Election Results: पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरिंदम नियोगी ने राज्य में जारी मतगणना की व्यवस्थाओं पर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वोटों की गिनती पूरी तरह से चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जा रही है। उन्होंने कहा, 'सभी पर्यवेक्षक अपनी जगहों पर तैनात हैं और कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है और अभी तक कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं मिली है।'

निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना केंद्र की सुरक्षा और प्रक्रिया के बारे में बताते हुए कहा कि बाहर सुरक्षा का तीन-स्तरीय घेरा बनाया गया है, जहां मोबाइल फोन ले जाना मना है। मतगणना कक्ष के अंदर जालीदार घेरा लगाया गया है, जिसके एक तरफ एजेंट बैठते हैं और दूसरी तरफ अधिकारी EVM के वोटों की गिनती कर रहे हैं। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती शुरू की गई और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है।

May 04, 2026

11:32

Keralam Election Results: बहुमत के पार पहुंचा UDF, कांग्रेस मुख्यालय में छाई खुशी की लहर

Keralam Election Results: तिरुवनंतपुरम स्थित कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल है। जीत के रुझानों के बीच कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला, प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ और सांसद शशि थरूर के साथ गले लगकर अपनी खुशी साझा की। पार्टी के शीर्ष नेताओं की यह एकजुटता कार्यकर्ताओं में नया जोश भर रही है।

चुनाव आयोग (ECI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने राज्य में बहुमत के लिए जरूरी 71 सीटों के जादुई आंकड़े को पार कर लिया है। इन रुझानों से यह स्पष्ट हो गया है कि केरल में एक बार फिर यूडीएफ की सरकार बनने जा रही है। राज्य भर में कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ इस बड़ी सफलता का स्वागत कर रहे हैं।

May 04, 2026

11:03

Tamil Nadu Election Results: अभिनेता विजय का जलवा, पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली (ईस्ट) दोनों सीटों पर बनाई बढ़त

Tamil Nadu Election Results: अभिनेता से नेता बने और TVK पार्टी के प्रमुख विजय अपनी दोनों सीटों पर आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, विजय ने पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली (ईस्ट) निर्वाचन क्षेत्रों में अच्छी बढ़त बना ली है।

आंकड़ों के मुताबिक, पेरम्बूर सीट पर वह 2990 से अधिक वोटों से आगे हैं, जबकि तिरुचिरापल्ली (ईस्ट) सीट पर उन्होंने 3299 से अधिक वोटों की बढ़त हासिल कर ली है। पहली बार चुनावी मैदान में उतरी उनकी पार्टी और खुद विजय के लिए ये शुरुआती रुझान बेहद उत्साहजनक माने जा रहे हैं।

May 04, 2026

11:01

Bengal Election Results: भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी का दावा, मेरी जीत तय

Bengal Election Results: पश्चिम बंगाल की हाई-प्रोफाइल भवानीपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने मतगणना के बीच अपनी जीत का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा, 'भवानीपुर में पहले दौर की गिनती मुस्लिम बाहुल्य इलाकों की थी, जिसमें मैं करीब 2000 वोटों से पीछे था। लेकिन दूसरे दौर की गिनती, जो कि हिंदू बाहुल्य इलाकों की थी, उसके बाद अब मैं 2200 वोटों से आगे चल रहा हूं।'

शुभेंदु अधिकारी ने आगे कहा, 'मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब पीछे चल रही हैं। मैं उन सभी मतदाताओं का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मेरे पक्ष में मतदान किया। मुझे पूरा विश्वास है कि ममता बनर्जी एक बार फिर भवानीपुर से चुनाव हारेंगी।' राज्य में वोटों की गिनती जारी है और पल-पल समीकरण बदल रहे हैं।

May 04, 2026

11:00

Puducherry Election Results: मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी थट्टनचावडी सीट पर 4300 से अधिक वोटों से आगे

Puducherry Election Results: चुनाव आयोग (ECI) के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी थट्टनचावडी विधानसभा सीट से मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 4336 से भी अधिक वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। राज्य में मतगणना जारी है और मुख्यमंत्री की यह बढ़त उनकी पार्टी और गठबंधन के लिए सकारात्मक संकेत दे रही है।

May 04, 2026

10:59

Keralam Assembly Election Results: अपनी ही सीट पर पिछड़े मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, कांग्रेस के राशिद आगे

Keralam Assembly Election Results: चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के अनुसार, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन अपनी पारंपरिक सीट धर्मडम से पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार वी.पी. अब्दुल राशिद ने 2812 से अधिक वोटों की बढ़त बना ली है। मुख्यमंत्री का अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में पिछड़ना एलडीएफ के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

वहीं, पूरे राज्य की बात करें तो कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। यूडीएफ फिलहाल राज्य की 71 से अधिक सीटों पर आगे चल रहा है। केरल में सत्ता परिवर्तन के संकेत साफ नजर आ रहे हैं और कांग्रेस गठबंधन जीत की ओर बढ़ता दिख रहा है।

May 04, 2026

10:39

Assam Assembly Election Results: अपनी पारंपरिक सीट पर CM Himanta का दबदबा बरकरार

Assam Assembly Election Results: असम विधानसभा चुनाव की मतगणना में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी सुरक्षित सीट जालुकबारी से मजबूत शुरुआत की है। शुरुआती रुझानों के अनुसार, वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 4979 से भी अधिक वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

May 04, 2026

10:38

Bengal Assembly Election Results: बंगाल में भाजपा की बढ़त से उत्साह, सिलीगुड़ी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Bengal Assembly Election Results: चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को 63 सीटों पर बढ़त मिलती देख पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। सिलीगुड़ी स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और नारेबाजी कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। राज्य भर में वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती आंकड़ों ने भाजपा खेमे में उम्मीदें बढ़ा दी हैं। हालांकि, अभी कई राउंड की गिनती बाकी है, लेकिन सिलीगुड़ी सहित कई इलाकों में जश्न का माहौल बन गया है।

May 04, 2026

10:35

Bengal Assembly Election Results: दूसरे राउंड के बाद शुभेंदु अधिकारी आगे, ममता बनर्जी पिछड़ीं

Bengal Assembly Election Results: पश्चिम बंगाल की सबसे चर्चित भवानीपुर सीट पर दूसरे दौर की मतगणना के बाद बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी अब 1558 वोटों से आगे चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार ममता बनर्जी फिलहाल दूसरे स्थान पर खिसक गई हैं। पहले राउंड में ममता बनर्जी आगे थीं, लेकिन दूसरे राउंड के बाद शुभेंदु अधिकारी ने बढ़त बना ली है। मतगणना अभी जारी है और मुकाबला बेहद रोमांचक होता जा रहा है।

May 04, 2026

10:30

Bengal Assembly Election Results: भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बनाई बढ़त, वोटों की गिनती जारी

Bengal Assembly Election Results: पश्चिम बंगाल की हाई-प्रोफाइल भवानीपुर सीट पर पहले दौर की मतगणना पूरी हो चुकी है। शुरुआती नतीजों के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 1996 वोटों से आगे चल रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी फिलहाल दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। जैसे-जैसे मतगणना के अगले राउंड पूरे होंगे, तस्वीर और स्पष्ट होती जाएगी। फिलहाल वोटों की गिनती लगातार जारी है।


May 04, 2026

10:28

Keralam Assembly Election Results: बहुमत के पार पहुंचा UDF, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

Keralam Assembly Election Results: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों के अनुसार, कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। पार्टी की इस बड़ी बढ़त से कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल है।

कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने रुझानों पर खुशी जताते हुए कहा, 'हम 89 का आंकड़ा पार कर चुके हैं और अब 100 सीटों से महज 11 कदम दूर हैं। यह जीत एग्जिट पोल के अनुमानों से भी कहीं बड़ी है। केरल की जनता ने यूडीएफ को एक तरफा और निर्णायक जीत का तोहफा दिया है। यह हमारे लिए गर्व और उत्साह का पल है।'

उन्होंने एलडीएफ पर निशाना साधते हुए आगे कहा, 'यह नतीजे दिखाते हैं कि माकपा के नेतृत्व वाली सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है। जनता में मौजूदा सरकार के खिलाफ भारी नाराजगी थी, जिसका असर आज साफ दिख रहा है। हम इस जीत के लिए केरल की जनता के आभारी हैं।'

May 04, 2026

10:25

Assam Assembly Election Results: असम में बहुमत के जादुई आंकड़े के पार पहुंचा NDA

Assam Assembly Election Results: असम विधानसभा चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, एनडीए 64 से अधिक सीटों पर आगे चल रहा है। गौरतलब है कि असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए बहुमत का जादुई आंकड़ा 64 है। रुझानों को देखते हुए यह साफ लग रहा है कि राज्य में एक बार फिर भाजपा गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।


May 04, 2026

10:23

Tamil Nadu Assembly Election Results: DMK मुख्यालय से हटने लगे टेंट, शुरुआती रुझानों में तीसरे नंबर पर खिसकी पार्टी

Tamil Nadu Assembly Election Results: चेन्नई स्थित DMK मुख्यालय 'अन्ना अरिवालयम' से टेंट हटाए जाने की खबरें आ रही हैं। शुरुआती रुझानों में सत्ताधारी पार्टी DMK काफी पीछे छूट गई है और फिलहाल तीसरे स्थान पर चल रही है, जिसके बाद पार्टी कार्यालय पर सन्नाटा पसर गया है।

ताज़ा रुझानों के अनुसार, अभिनेता विजय की पार्टी TVK 45 सीटों पर बढ़त के साथ सबसे आगे चल रही है। वहीं, AIADMK 41 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की DMK फिलहाल केवल 19 सीटों पर ही आगे चल पा रही है। राज्य में वोटों की गिनती जारी है और इन रुझानों ने सबको चौंका दिया है।

May 04, 2026

09:58

Assam Results Live: शुरुआती रुझानों पर पर बोले गोगोई, हमें अच्छे नतीजों की उम्मीद

Assam Results Live: असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने मतगणना के शुरुआती रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह अभी सिर्फ शुरुआत है। उन्होंने कहा, 'हम पूरे राज्य में हो रही मतगणना पर करीब से नजर रख रहे हैं और हमें उम्मीद है कि असम में नतीजे हमारे पक्ष में आएंगे। हमने हर जगह अपने पर्यवेक्षक भेजे हैं ताकि प्रशासन की ओर से किसी भी तरह की कमी होने पर हमें तुरंत जानकारी मिल सके।'

गौरव गोगोई ने प्रशासन और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, 'मतदान के बाद हमारी टीमों ने देखा कि बिना इस्तेमाल वाली EVM मशीनों को ऐसे कमरों में रखा गया था जहाँ ताले तक नहीं लगे थे। हमारे उम्मीदवारों के साथ मारपीट हुई, लेकिन चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की। हमने उन अधिकारियों की भी शिकायत की थी जो भाजपा सरकार के एजेंट के रूप में काम कर रहे थे, पर उन पर भी कोई एक्शन नहीं लिया गया। ऐसा माहौल लोकतंत्र और चुनाव आयोग की छवि के लिए ठीक नहीं है।'

May 04, 2026

09:56

Bengal Results Live: शुभेंदु अधिकारी का दावा, बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार

Bengal Results Live: नंदीग्राम और भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने शुरुआती रुझानों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'मुझे नंदीग्राम में उम्मीद से तीन गुना ज्यादा वोट मिले हैं। शुरुआती रुझान दिखा रहे हैं कि भाजपा 135 से ज्यादा सीटें जीत रही है और हम सरकार बनाने जा रहे हैं।'

भवानीपुर सीट की स्थिति पर उन्होंने कहा, 'वहां फिलहाल कांटे की टक्कर है। पहले दौर की गिनती में उन बूथों के नतीजे आए हैं जहां मुस्लिम आबादी अधिक है। पिछली बार यहां तृणमूल को 90-95% वोट मिलते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है, उनके वोट बैंक में दरार आई है। वहीं 8 हिंदू-बाहुल्य बूथों पर मैं आगे चल रहा हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि 9वें-10वें राउंड के बाद मैं भवानीपुर में बड़ी बढ़त हासिल कर लूंगा।' उन्होंने आगे कहा कि सत्ता विरोधी लहर और हिंदू वोटों के ध्रुवीकरण के कारण कमल खिलना तय है।

May 04, 2026

09:53

Keralam Results Live: तिरुवनंतपुरम में बोले शशि थरूर- केरल में बदलाव की लहर

Keralam Results Live: तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल चुनाव के शुरुआती रुझानों पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, 'उत्साहजनक बात यह है कि मतगणना के सवा घंटे के भीतर ही हमारे पक्ष में बहुत स्पष्ट रुझान दिखने लगे हैं। यहां तक कि एलडीएफ (LDF) के कुछ काफी लोकप्रिय राजनेता भी पीछे चल रहे हैं।'


May 04, 2026

09:51

West Bengal Results Live: बंगाल में भाजपा अध्यक्ष बोले- देश हो रहा मोदीमय, विकास ही अब असली राजनीति

West Bengal Results Live: पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने चुनाव नतीजों के बीच एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'आजादी के बाद से बंगाल के किसी भी व्यक्ति ने ऐसा चुनाव नहीं देखा है। आज हम निर्णायक मोड़ पर खड़े हैं। बंगाल को इस पुरानी चुनावी संस्कृति से बाहर निकलना ही होगा। अगर बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग पुराने चुनावी ढर्रे को बदल सकते हैं, तो हम क्यों नहीं?'


May 04, 2026

09:47

Election Results 2026 Live Updates: केरल में कांग्रेस और असम में भाजपा आगे

Election Results 2026 Live Updates: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है और चुनाव आयोग ने शुरुआती आधिकारिक आंकड़े जारी कर दिए हैं।

असम: यहां कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, जहां भाजपा और कांग्रेस दोनों फिलहाल 1-1 सीट पर आगे चल रहे हैं।
केरल: शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 7 सीटों पर बढ़त के साथ सबसे आगे है। इसके अलावा CPI(M) 4, CPI 2 और RSP 1 सीट पर आगे चल रही है।
तमिलनाडु: अभिनेता विजय की पार्टी TVK 2 सीटों पर और CPI 1 सीट पर आगे है।
पश्चिम बंगाल: यहां भाजपा फिलहाल 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
पुडुचेरी: यहां ADMK 1 सीट पर आगे चल रही है।

May 04, 2026

09:44

Tamil Nadu Election Results 2026 Live Updates: विजय की TVK ने 12 सीटों पर बनाई बढ़त

Tamil Nadu Election Results 2026 Live Updates: तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की पार्टी DMK शुरुआती रुझानों में 48 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, अभिनेता विजय की नई पार्टी TVK 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। गौरतलब है कि एग्जिट पोल में भी विजय की पार्टी के लिए अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई थी। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, DMK जिन मुख्य सीटों पर आगे है उनमें अंबत्तूर, गंगावल्ली, गुम्मिडीपूंडी, हरूर और पूनमल्ली शामिल हैं।

May 04, 2026

09:43

Bengal Election Results 2026 Live Updates: भाजपा को 14 और तृणमूल को 8 सीटों पर बढ़त

Bengal Election Results 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी, तृणमूल कांग्रेस से आगे निकलती दिख रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा 14 सीटों पर आगे चल रही है, जिनमें भवानीपुर, आसनसोल दक्षिण, आरामबाग, मानवबाजार, बलरामपुर और नंदीग्राम जैसी अहम सीटें शामिल हैं। वहीं, तृणमूल कांग्रेस 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जिनमें श्रीरामपुर, सीतलकुची, मानिकतला और आसनसोल उत्तर शामिल हैं। भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फिलहाल पीछे चल रही हैं।

May 04, 2026

09:42

Assam Election Results 2026 Live Updates: शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त, 6 सीटों पर आगे

Assam Election Results 2026 Live Updates: असम में शुरुआती रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी कम से कम 6 सीटों पर आगे चल रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा जिन मुख्य सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, उनमें टिहू, शिवसागर, रंगिया, जालुकबारी, दिसपुर और ढेकियाजुली शामिल हैं। राज्य में मतगणना जारी है और स्थिति पल-पल बदल रही है।

अन्य न्यूज़