मंदिर ट्रस्ट ने नहीं दी मंजूरी, Tamil Nadu सरकार ने दीपाथून' में दीप प्रज्वलित न कर पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी

Tamil Nadu
ANI
अभिनय आकाश । Nov 25 2026 2:28PM

तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी स्थित दीपाथून पर पारंपरिक दीपक न जला पाने के कारण तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी है। स्टेटस रिपोर्ट में बताया गया कि मंदिर ट्रस्टी बोर्ड द्वारा अनुमति न दिए जाने से दीप को पारंपरिक स्थल पर ही जलाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अदालत के आदेश की कोई जानबूझकर अवहेलना नहीं की गई है।

तमिलनाडु सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी। यह माफी 24 नवंबर को तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित विवादित 'दीपाथून' (दीप स्तंभ) पर पारंपरिक दीपक न जला पाने के कारण मांगी गई। राज्य सरकार ने बताया कि मंदिर के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने उस टीम को ऐसा करने की अनुमति नहीं दी थी, जिसे यह काम सौंपा जाना था। 

इसे भी पढ़ें: Sri Ranganathaswamy Temple में लंका की रक्षा के लिए दक्षिण दिशा में है प्रभु का मुख, जानें मंदिर के रहस्य


तमिलनाडु सरकार ने स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की


मदुरै के जिला कलेक्टर निशांत कृष्ण द्वारा सौंपी गई एक स्टेटस रिपोर्ट में, राज्य सरकार ने जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की बेंच को बताया कि जिला प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के 20 नवंबर के आदेश को लागू करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। इस आदेश में मंदिर प्रशासन द्वारा अधिकृत एक सीमित टीम के जरिए 'दीपाथून' (पत्थर के खंभे) पर दीपक जलाने की अनुमति दी गई थी। हालांकि, राज्य सरकार ने रिपोर्ट में बताया कि सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश का पालन नहीं किया जा सका, क्योंकि मंदिर के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने दीपक जलाने के लिए प्रस्तावित टीम को मंजूरी नहीं दी। इसके बजाय, उन्होंने अपनी पारंपरिक प्रथा के अनुसार 'कार्तिगई महादीपम' को उसकी पारंपरिक जगह पर ही जलाने का फैसला किया।  वार्षिक 'कार्तिगई दीपम' केवल तिरुप्परनकुंद्रम स्थित पारंपरिक 'उचि पिल्लयार मंडपम' में जलाया गया, न कि पहाड़ी पर मौजूद उस पत्थर के खंभे पर, जैसा कि सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था। 'दीपाथून' मदुरै में तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी के ऊपर स्थित एक पत्थर का खंभा है।

इसे भी पढ़ें: CM विजय की मजबूरी या बड़ा सियासी दांव! SC के आदेश के बावजूद दरगाह के पास Deepathoon पर दीप क्यों नहीं जलाने दिया?


विजय सरकार ने मांगी माफी

स्थिति रिपोर्ट में कहा गया है,मैंने सद्भावना के साथ अदालत के आदेश का पालन करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए। मेरी ओर से इस माननीय अदालत के किसी भी निर्देश की जानबूझकर अवहेलना नहीं की गई है। मैं इस माननीय अदालत के आदेशों का अत्यंत सम्मान करता हूं और इसके द्वारा दिए जाने वाले प्रत्येक निर्देश का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। उन्होंने कहा दीपथून पर दीप प्रज्वलित नहीं किए जाने के लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं। जिला प्रशासन ने देवस्थानम की अनुमति प्राप्त करने और दीपथून में दीप प्रज्वलित करने के लिए हर संभव प्रयास किया। हालांकि, न्यासी बोर्ड ने 24 नवंबर को पारित अपने प्रस्ताव में पारंपरिक स्थान पर प्रज्वलित करने का निर्णय लिया। मैं सभी सहायक दस्तावेजों के साथ एक अतिरिक्त स्थिति रिपोर्ट भी दाखिल करूंगा।’’ जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन ने दीपथून में दीप प्रज्ज्वलन को लेकर देवस्थानम की अनुमति प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास किया। उच्च न्यायालय ने औपचारिक दीप प्रज्ज्वलन की अनुमति देने संबंधी मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश के विरुद्ध मुख्य याचिका पर अंतिम सुनवाई अगले वर्ष जनवरी में तय की है। यदि इस मामले में कोई अवमानना ​​याचिका दायर की जाती है, तो पीठ उस पर भी विचार कर सकती है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़