1 फरवरी से फिर दौड़ेगी मुंबई लोकल ट्रेन, महाराष्ट्र सरकार ने ट्रेन सेवा बहाल करने की दी मंजूरी

Maharashtra Government
महाराष्ट्र सरकार ने लोकल ट्रेन सेवा एक फरवरी से सभी के लिए बहाल करने की मंजूरी दी है।आम जनता के लिए पिछले वर्ष मार्च से लोकल ट्रेन बंद हैं। आवश्यक सेवाओं के कर्मियों के लिए इन्हें जून में बहाल किया गया था।

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में आम लोगों के लिए उपनगरीय रेल सेवाओं को एक फरवरी से बहाल करने की शुक्रवार को मंजूरी दे दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के प्रस्ताव के बारे में संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया है और इस बारे में औपचारिक घोषणा जल्द की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी मंत्रिमंडल को लगा झटका, राजीव बनर्जी ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि राज्य के मुख्य सचिव संजय कुमार ने वेस्टर्न और सेंट्रल रेलवे के मुख्य महाप्रबंधकों से कहा है कि वे लोकल ट्रेन के यात्रियों को निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक यात्रा करने दें। आम जनता के लिए पिछले वर्ष मार्च से लोकल ट्रेन बंद हैं। आवश्यक सेवाओं के कर्मियों के लिए इन्हें जून में बहाल किया गया था।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


अन्य न्यूज़