Sant Kabir Nagar में खेत में खूनी संघर्ष: अंधाधुंध फायरिंग में 2 की मौत, 2 घायल

Sant Kabir Nagar में खेत में खूनी संघर्ष: अंधाधुंध फायरिंग में 2 की मौत, 2 घायल
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में रविवार दोपहर गेहूं की बुआई के दौरान हुए हमले में रामकेश यादव और प्रह्लाद यादव की जान चली गई। हथियार और लाठियों से लैस आरोपियों ने जमीन विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। घायल दो अन्य लोगों को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

संत कबीर नगर जिले में रविवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान रामकेश यादव (36) और प्रह्लाद यादव (42) के रूप में हुई है।

दोनों की गोली लगने से मौत हो गई। पीड़ित परिवार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने जमीन विवाद को लेकर उन पर हथियारों और लाठियों से उस समय हमला कर दिया जब वे खेत में गेहूं की बुआई का काम कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि इस हमले में रामकेश, प्रह्लाद, घनश्याम यादव और सहल यादव घायल हो गए।

रामकेश तथा प्रह्लाद की मौत हो गई और घनश्याम तथा सहल को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। परिवार की शिकायत के आधार पर मुरली यादव, अजय यादव, आकाश, सुग्रीव यादव, सुनील यादव और राकेश यादव समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने कहा कि मामले की प्राथमिकता के आधार पर जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने बताया कि गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़