Maharashtra: पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में Pankaja Munde का निजी सहायक गिरफ्तार

suicide
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में पालवे के परिवार ने आरोप लगाया कि गर्जे का विवाहेतर संबंध था और पालवे ने उसे मोबाइल फोन पर किसी अन्य महिला से बात करते हुए पकड़ा था।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे के निजी सहायक (पीए) अनंत गर्जे को अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि गर्जे की पत्नी डॉ गौरी पालवे (28) ने कथित तौर पर घरेलू विवाद के कारण शनिवार को मध्य मुंबई के वर्ली स्थित अपने फ्लैट में फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली।

पालवे के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर वर्ली पुलिस ने गर्जे और उसके दो रिश्तेदारों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

वर्ली पुलिस ने गर्जे को सोमवार सुबह गिरफ्तार किया और उसे आज ही अदालत में पेश किया जाएगा। दोनों का विवाह इसी साल फरवरी में हुआ था और पालवे सरकारी केईएम अस्पताल में दंत चिकित्सक के रूप में कार्यरत थीं।

पुलिस के अनुसार, पालवे के परिवार ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसे प्रताड़ित और परेशान किया था, जिसके कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। उन्होंने मौत मामले की गहन जांच की मांग की है।

पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में पालवे के परिवार ने आरोप लगाया कि गर्जे का विवाहेतर संबंध था और पालवे ने उसे मोबाइल फोन पर किसी अन्य महिला से बात करते हुए पकड़ा था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़