महाराष्ट्र : शिंदे सरकार चार जुलाई को सदन में शक्ति परीक्षण का सामना करेगी

Maharashtra
ANI

महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा गठबंधन सरकार चार जुलाई को विधानसभा में शक्ति परीक्षण का सामना करेगी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।

मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा गठबंधन सरकार चार जुलाई को विधानसभा में शक्ति परीक्षण का सामना करेगी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।

इसे भी पढ़ें: सामंथा से अलग होने के बाद सोभिता धूलिपाला को डेट कर रहे हैं नागा चैतन्य?

आवश्यकता पड़ने पर इस पद के लिये तीन जुलाई को चुनाव कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन जुलाई को ही दो दिवसीय विशेष सत्र शुरू हो रहा है। कांग्रेस के नाना पटोले के पिछले साल फरवरी में इस्तीफा देने के बाद से यह पद खाली था। विधानभवन के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे चार जुलाई को सदन में विश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़