जम्मू कश्मीर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 66 वरिष्ठ अधिकारियों का अचानक हुआ तबादला

Jammu and Kashmir

जम्मू कश्मीर में एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत शनिवार को 66 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।

जम्मू। जम्मू कश्मीर में एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत शनिवार को 66 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया है, जिसके मुताबिक तबादला किये गये ज्यादातर अधिकारी कश्मीर प्रशासनिक सेवा से हैं। इसमें कहा गया है कि प्रशासन के हित में यह फैसला लिया गया है और यह तत्काल प्रभावी हो जाएगा। आदेश के तहत विभिन्न विभागों के निदेशकों का भी तबादल किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़