Tamil Nadu Politics में बड़ा उलटफेर, पूर्व CM O Panneerselvam अब DMK में हुए शामिल

ANI
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Feb 27 2026 10:28AM
तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े उलटफेर में, अन्नाद्रमुक से निष्कासित पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की मौजूदगी में सत्तारूढ़ द्रमुक में शामिल हो गए। जयललिता के पूर्व विश्वासपात्र का यह कदम, अपने पुराने दल में वापसी के असफल प्रयासों के बाद राज्य में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलाव का संकेत देता है।
तमिलनाडु के तीन बारमुख्यमंत्री रहे और अन्नाद्रमुक से 2022 में निष्कासित ओ पनीरसेल्वम शुक्रवार को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की मौजूदगी में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) में शामिल हो गए।
पनीरसेल्वम ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) की सुप्रीमो दिवंगत जे जयललिता के विश्वासपात्र माने जाते थे। अपने मातृ संगठन में फिर से शामिल होने के लिए तीन साल के असफल प्रयास के बाद वह द्रमुक में शामिल हो गए। ओ पनीरसेल्वम अपने समर्थकों के साथ द्रमुक में शामिल हुए।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़














