Malviya Nagar Fire: दिल्ली के रेस्टोरेंट अग्निकांड में 21 की मौत, PM Modi और CM ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

Malviya Nagar Fire
ANI
अंकित सिंह । Jun 3 2026 12:55PM

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन रेस्तरां में बुधवार सुबह लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकांश विदेशी नागरिक थे, जबकि कई अन्य घायल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी स्थिति पर निगरानी रखने और आपातकालीन टीमों की त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।

बुधवार सुबह दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक रेस्तरां में भीषण आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह घटना दक्षिण दिल्ली के हौज रानी इलाके में स्थित बहुमंजिला लेमन ग्रीन रेस्तरां में हुई और अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में से अधिकांश विदेशी नागरिक थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में लगी आग पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग में हुई जानमाल की हानि बेहद दुखद है। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Delhi के ITO स्थित Education Ministry के ऑफिस में आग का तांडव, दूसरी मंजिल पर काबू पाने की कोशिश जारी

बयान में आगे कहा गया कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मृतकों पर दुख व्यक्त किया और कहा कि सरकार स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है। एक्स पर एक पोस्ट में गुप्ता ने कहा कि आग लगने की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) और सीएटीएस एम्बुलेंस सेवा की आपातकालीन टीमों को मौके पर भेजा गया।

तड़के तड़के रेस्तरां में आग लग गई, जिसके चलते कई लोग इमारत के अंदर फंस गए। दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू किया। दमकल अधिकारी एके मलिक ने बताया, "दमकल विभाग को सुबह 8:50 बजे सूचना मिली। शुरुआत में सात दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। और गाड़ियां रास्ते में थीं, लेकिन आखिरकार सभी आवश्यक गाड़ियां पहुंच गईं। हमारी टीम के पहुंचते ही उन्होंने इमारत से 37 लोगों को तुरंत बचाया। यह एक बहुमंजिला इमारत है। 

इसे भी पढ़ें: Breaking: मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में भीषण आग, 20 लोगों की दर्दनाक मौत, CM ने जताया दुख

उन्होंने बताया कि इसमें एक तहखाना, एक भूतल और पांच ऊपरी मंजिलें हैं। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ करने पर हमें पता चला है कि यह इमारत एक स्वतंत्र आवासीय परिसर के रूप में काम नहीं करती है। बल्कि, ऐसा लगता है कि ज्यादातर निवासी वे लोग थे जिनके परिचितों का इलाज सड़क के ठीक सामने स्थित मैक्स अस्पताल में चल रहा था। इसलिए, यह संभव है कि ये लोग इसी उद्देश्य से यहां रह रहे थे... जी हां, निवासियों में विदेशी नागरिक भी शामिल थे... आग पर बहुत जल्दी काबू पा लिया गया। हमने अब इमारत को खाली करा लिया है और पुलिस के लिए खोल दिया है।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़