प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ कांग्रेस का महाभियोग का नोटिस गलत था: ममता

Mamata said Congress''s impeachment notice against Chief Justice was wrong
[email protected] । Apr 24 2018 8:19PM

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि कांग्रेस का प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग का नोटिस देना गलत था।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि कांग्रेस का प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग का नोटिस देना गलत था। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने महाभियोग प्रस्ताव के लिए दिए गए नोटिस का समर्थन नहीं किया था। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस का प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग का नोटिस देना गलत था। कांग्रेस हमारा समर्थन चाहती थी। लेकिन हमने ऐसा नहीं किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी से महाभियोग नोटिस ना देने को कहा था।’’ ममता ने कहा कि उनकी पार्टी न्यायपालिका में हस्तक्षेप करना नहीं चाहती। गौरतलब है कि कांग्रेस के नेतृत्व में सात विपक्षी दलों ने ‘‘कदाचार’’ के आरोपों को लेकर प्रधान न्यायाधीश पर महाभियोग चलाने के लिए उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू के पास नोटिस भेजा था जिसे उन्होंने कल पर्याप्त आधार ना होने की बात कहकर नामंजूर कर दिया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़