मणिपुर- उत्तराखंड और गोवा में बीजेपी बना सकती है सरकार, मुख्यमंत्री पीछे लेकिन राज्य में पार्टी को मिल रहा बहुमत

मतगणना का दिन गरीब आ गया और सभी पार्टियों के नेताओं की किस्समत का फैसला किया जाने लगा। ईवीएम का पिटारा खुला तो शुरूआती रुझान में उत्तराखंड-यूपी- मणिपुर और गोवा में भाजपा की सरकार बनती दिखायी दे रही हैं। फिलहाल पंजाब को छोड़कर चार राज्यों में बीजेपी को बढ़त मिली है।
मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा में लगभग 3 महीनों से सियासी हलचल मची हुई थी। विपक्ष में बैठी कांग्रेस को लग रहा था कि साल 2022 में गोवा और उत्तराखंड में पार्टी जीत हालिस करके सत्ता का स्वाद चख सकती हैं। वहीं भाजपा अपनी सत्ता को बनाये रखने के लिए मैदान में उतरी। गाोवा में कांग्रेस बीजेपी को टक्कर देने के लिए आम आदमी पार्टी ने भी चुनाव लड़ने का फैसला किया था। मतगणना का दिन गरीब आ गया और सभी पार्टियों के नेताओं की किस्मत का फैसला किया जाने लगा। ईवीएम का पिटारा खुला तो शुरूआती रुझान में उत्तराखंड-यूपी- मणिपुर और गोवा में भाजपा की सरकार बनती दिखायी दे रही हैं। फिलहाल पंजाब को छोड़कर चार राज्यों में बीजेपी को बढ़त मिली है।
इसे भी पढ़ें: रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक पारित, अमेरिका में बढ़ेगी गैस की कीमत
उत्तराखंड और गोवा से सीएम अपनी सीटो पर पीछे
शुरूआती रूझानों में उत्तराखंड के सीएम अपने निर्वाचन क्षेत्र से पुष्कर सिंह धामी पीछे चल रहे हैं। वहीं गोवा की सांखली सीट से बीजेपी के सीएम उम्मीदवार प्रमोद सावंत 400 वोटों से पीछे, कांग्रेस यहां आगे चल रही है। इसके अलावा उत्तराखंड के कांग्रेस दिग्गज नेता हरीश रावत भी अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: Gorakhpur Election Result Update: पहले राउंड में योगी आदित्यनाथ ने मारी बाजी, 5500 वोट से सपा की शुभावती शुक्ला को छोड़ा पीछे
मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा में बन सकती है भाजपा की सरकार
मणिपुर बीरेन सिंह बन सकते हैं मुख्यमंत्री
मणिपुर विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रमुख उम्मीदवार नोंगथोम्बम बीरेन सिंह गे चल रहे। मणिपुर के वर्तमान मुख्यमंत्री नोंगथोम्बम बीरेन सिंह, हिंगांग विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हैं। मणिपुर में 60 सीटों में से 24 पर बीजेपी आगे चल रही हैं। 11 सीटो पर कांग्रेस ने बढ़त बनायी हुई है। उन्होंने एक फुटबॉलर के रूप में शुरुआत की, फिर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में भर्ती हुए, बाद में पत्रकारिता की ओर रुख किया और अंत में राजनीति में शामिल हो गए। 2002 में, वह हिंगांग से डेमोक्रेटिक रिवोल्यूशनरी पीपल्स पार्टी (DRPP) के टिकट पर विधानसभा के लिए चुने गए। वह कुछ समय के लिए कांग्रेस में शामिल हुए और राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री बने। उन्होंने 2016 में भाजपा का दामन थाम लिया और अगले साल मुख्यमंत्री बने। वह 2002 से हिंगांग सीट पर हैं।
उत्तराखंड में बीजेपी को बढ़त
उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री भले ही पीछे चल रहे हो लेकिन राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी बढ़त बना रखी हैं। राज्य की 70 सीटों में से 44 पर भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बना रखी हैं। वहीं कांग्रेस से कद्दावर नेता हरीश रावत अपनी सीट लालकुआ से पीछे चल रहे हैं। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, 70 विधानसभा सीट में से 33 पर आए रुझानों के अनुसार 19 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है जबकि मुख्य विपक्षी कांग्रेस 12 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। बहुजन समाज पार्टी दो सीट पर आगे चल रही है। चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए यशपाल आर्य बाजपुर से भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार से 1858 मतों से पीछे चल रहे हैं। हालांकि, निवर्तमान राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और चकराता से अब तक अजेय रहे कांग्रेस के प्रीतम सिंह अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा के रामशरण नौटियाल से 1805 मतों से आगे हैं। उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान हुआ था जिसमें 65 फीसदी से अधिक लोगों ने अपने मताधिकारों का प्रयोग किया था।
गोवा में कांग्रेस ने दी भाजपा को कांटे की टक्कर
गोवा में अभी हालात ऐसे हैं जिससे कुछ भी तस्वीर साफ नहीं हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी को अभी तक बढ़त मिलती दिखाई दे रही हैं। ताजा अपडेट ते अनुसार गोवा विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 11 जबकि भाजपा 19 सीटों पर आगे चल रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य की 40 विधानसभा सीटों में से 30 सीटों के उपलब्ध रुझानों में महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के छह उम्मीदवार आगे हैं और दो सीटों पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शुरुआती रुझानों में राज्य की सांखली सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी धर्मेश संगलानी से पीछे चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, संगलानी सांखली में सावंत पर 446 से अधिक वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) और आम आदमी पार्टी (आप) एक-एक सीट पर आगे चल रही हैं। गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को हुए चुनाव की मतगणना जारी है। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा जहां लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की होड़ में जुटी है। वहीं, विपक्षी कांग्रेस पूर्ण बहुमत की उम्मीद कर रही है, ताकि 2017 के घटनाक्रम की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, पर भाजपा ने अन्य दलों के साथ गठबंधन कर उसे सरकार बनाने से वंचित कर दिया था।
अन्य न्यूज़













