धनबल का इस्तेमाल कर मणिपुर, गोवा में सरकार बनी: राहुल

[email protected] । Mar 16 2017 4:32PM

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज भाजपा पर गोवा और मणिपुर के लोगों का बहुमत ‘‘चुराने’’ और धनबल का इस्तेमाल कर वहां सरकार बनाने का आरोप लगाया।

चंडीगढ़। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज भाजपा पर गोवा और मणिपुर के लोगों का बहुमत ‘‘चुराने’’ और धनबल का इस्तेमाल कर वहां सरकार बनाने का आरोप लगाया। गोवा और मणिपुर में भाजपा के सरकार बनाने से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए गांधी ने कहा, ‘‘भाजपा ने मणिपुर और गोवा में धनबल का इस्तेमाल किया। उन्होंने लोगों का बहुमत चुराया..।’’

गोवा में मनोहर पर्रिकर ने आज सदन में विश्वास मत भी हासिल कर लिया। कांग्रेसी नेता राहुल गांधी यहां राजभवन में कैप्टन अमरिंदर सिंह के पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के लिये आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में राहुल ने पंजाब के लोगों को कांग्रेस पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया और आश्वासन दिया कि अमरिंदर सिंह की सरकार राज्य को आगे ले जाने के लिए अथक प्रयास करेगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़